प्रतापगढ़ में शहद निकालने के लिए पेड़ पर चढ़े अधेड़ पर मधुमक्खियों ने बोला धावा, इलाज के दौरान मौत
प्रतापगढ़ में शहद निकालने के दौरान मधुमक्खियों के हमले से 50 वर्षीय मोहम्मद असलम की मौत हो गई। फतनपुर नईकोट गांव में ईद के दिन हुई इस दुखद घटना से परि ...और पढ़ें
-1774151805831_m.webp)
असलम की फाइल फोटो

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सूत्र, जागरण, प्रतापगढ़। शहद निकालने के लिए पेड़ पर चढ़े अधेड़ पर मधुमक्खियों ने हमला बोल दिया। इतने डंक मारे कि उनकी मौत हो गई। ईद के दिन हुए हादसे से उनका परिवार गमगीन हो गया।
फतनपुर नईकोट गांव के 50 साल के मोहम्मद असलम पुत्र इकबाल मलिक के घर के पास एक पेड़ में मधुमक्खियों का छत्ता लगा था। शनिवार दोपहर एक बजे वह शहद निकालने के लिए पेड़ पर चढ़ गए। पहले छत्ते से मधुमक्खियों को भगाने का प्रयास करने लगे। इतने में मधुमक्खियों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया।
वह जान बचाने को पेड़ से उतरे और हल्ला मचाया। लोग आए और घायलावस्था में सुवंसा बाजार में एक निजी क्लीनिक में ले गए, जहां इंजेक्शन दिया गया। हालत गंभीर देख मुंगरा बादशाहपुर इलाज के लिए ले गए। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। स्वजन शव लेकर घर चले आए। थानाध्यक्ष मनीष कुमार त्रिपाठी ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं है।
पहले भी गई है जान
जिले में मधुमक्खी के हमले की घटनाएं पहले भी हुई हैं। सात महीने पहले सितंबर में कुंडा में घर के पास पानी भरते समय मधुमक्खियों के झुंड ने वृद्ध महिला सरोजा देवी पर हमला किया था। इससे उनकी मौत हो गई थी।
उनकी बेटी दामिनी गंभीर रूप से घायल हो गईं थीं। सांगीपुर में अभी एक सप्ताह पहले स्कूटी सवार सुनील पांडेय पर मधुमक्खियों के झुंड ने हमला किया, जिससे वे गिरकर बेहोश हो गए और गंभीर रूप से घायल हुए।
यह भी पढ़ें- मौत से पहले फरसा वाले बाबा ने राजस्थान सीमा पर की थी वाहनों की चेकिंग, शिष्यों ने लगाया आरोप
महीने भर पहले की बात है, धनाउपुर गांव में खेत में काम कर रहे परिवार पर मधुमक्खियों ने हमला किया, जिसमें छह लोग घायल हुए थे।