Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मौत से पहले फरसा वाले बाबा ने राजस्थान सीमा पर की थी वाहनों की चेकिंग, शिष्यों ने लगाया आरोप

    Updated: Sun, 22 Mar 2026 09:10 AM (IST)

    बाबा ईद को लेकर सतर्क थे और गोतस्करों से धमकियां मिलने के बावजूद गोवंश की रक्षा में लगे थे। उनके शिष्य ने गोतस्करों पर धमकी देने का आरोप लगाया है। ...और पढ़ें

    मथुरा: हाईवे पर छाता के समीप जाम लगने से लगी वाहनों की लाइन। फोटो जागरण

    मथुरा: हाईवे पर छाता के समीप जाम लगने से लगी वाहनों की लाइन। फोटो जागरण

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सूत्र, बरसाना। शुक्रवार देर रात को करीब एक बजे फरसा वाले बाबा ने समर्थकों के साथ राजस्थान बार्डर के नंदगांव-कामां मार्ग पर वाहनों की तलाशी ली। इसका वीडियो भी इंटरनेट मीडिया में प्रसारित हो गया। तीन घंटे बाद हरियाणा बार्डर में उनकी मृत्यु हो गई।

    रात के घने कोहरे में एक दर्जन गोरक्षकों के साथ दिखे बाबा

    शुक्रवार रात करीब डेढ़ बजे रोजाना की तरह फरसा वाले बाबा चंद्रशेखर दास गो रक्षक दल के साथ कोसीकलां व कामां रोड पर स्थित नंदगांव बॉर्डर पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान ईद को लेकर चंद्रशेखर बाबा पूर्व से ही सतर्क थे। घने कोहरे में बाबा अपने कार्यकर्ताओं के साथ खड़े थे।

    तीन घंटे बाद हादसे में हो गई मृत्यु

    बाबा का वीडियो इंटरनेट मीडिया में प्रसारित हुआ है। इस दौरान वह बोल रहे है कि कान्हा की गायों की रक्षा करना मेरा कर्तव्य है। अंधेरी रात में ही गोतस्कर गोवंशी को ले जाते है।

    अगर इस जग में आए है तो रोटी राम नहीं बनना, कुछ तो करना चाहिए। इसलिए तो फरसा वाले बाबा के नाम से गोतस्कर कांपते है। यहां के बाद बाबा को आगरा-दिल्ली मार्ग पर कंटेनर में गोवंशी को लेकर जाने की सूचना मिली थी। इस पर वह छाता हाईवे पहुंचे थे।

    खबरें और भी

    शिष्य हरिओम ने लगाया आरोप

    बाबा के शिष्य हरिओम ने आरोप लगाते हुए बताया कि फरसा वाले बाबा चंद्रशेखर दास को कई बार फोन पर गोतस्करों ने जान से मारने की धमकी दी है। इस दौरान ईंद को लेकर भी पूर्व में उन्हें धमकी मिली, लेकिन धमकियों से बेखौफ बाबा गोतस्करों की तलाश में घूमते थे।

    यह भी पढ़ें- कौन थे 'फरसा वाले बाबा'? जिनकी मथुरा हाईवे पर हुई मौत, राम मंदिर आंदोलन के बाद घर छोड़कर गोसेवा को समर्पित किया जीवन

    यह भी पढ़ें- मथुरा में 'फरसा वाले बाबा' की मौत पर भड़का बवाल, पुलिस पर पथराव में कई घायल; डीएम ने बताया ट्रक में क्या था?