Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    प्रतापगढ़ में 4.82 करोड़ से बनेगा नया पुल, सदर विधायक ने किया शिलान्यास

    Updated: Wed, 01 Jul 2026 04:42 PM (IST)

    प्रतापगढ़ के जाफरपुर में 4.82 करोड़ रुपये की लागत से परिया नाला पर पुल का निर्माण होगा, जिसका शिलान्यास सदर विधायक राजेंद्र कुमार मौर्य ने किया। ...और पढ़ें

    जाफरपुर में पुल का शिलान्यास करते सदर विधायक राजेंद्र कुमार मौर्य

    जाफरपुर में पुल का शिलान्यास करते सदर विधायक राजेंद्र कुमार मौर्य

    HighLights

    1. जाफरपुर में 4.82 करोड़ रुपये से परिया नाला पर पुल बनेगा।

    2. सदर विधायक राजेंद्र कुमार मौर्य ने पुल का भूमि पूजन किया।

    3. लगभग दो दर्जन गांवों को बरसात की परेशानी से मिलेगी मुक्ति।

    जागरण संवाददाता, प्रतापगढ़। सदर विधानसभा के जाफरपुर में 4.82 करोड़ रुपये की लागत से परिया नाला पर पुल का निर्माण होगा। बुधवार को सदर विधायक ने मंत्रोच्चार के बीच विधिवत भूमि पूजन कर इसका शिलान्यास किया।

    सदर विधायक राजेंद्र कुमार मौर्य ने कहा कि सालों से यहां पर पुल बनाने की मांग की जा रही थी। बरसात के दिनों में लगभग दो दर्जन गांव के लोगों को चक्कर लगाना पड़ता था। पांच महीने के बाद उनकी यह परेशानी खत्म हो जाएगी। लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड इस पुल को बनाएंगे।

    इस मौके पर राजेंद्र कुमार मौर्य ने मोदी और योगी सरकार के कामों की भी तारीफ की। कहा कि वह अपने क्षेत्र में केवल इसलिए विकास कर पा रहे हैं, क्योंकि सरकार की कल्याणकारी योजनाएं धरातल पर उतर रही हैं।

    अंतिम पायदान के लोगों को भी इसका लाभ मिल रहा है। इस अवसर पर मौजूद स्थानीय लोगों ने भी इस कार्य की सराहना की। कहा कि इससे सामाजिक एवं आर्थिक विकास को भी नई दिशा मिलेगी। इस दौरान मंडल अध्यक्ष राम प्रसाद पुष्प जीव, पूर्व मंडल अध्यक्ष विद्यासागर शुक्ला, सेक्टर संयोजक रणजीत सिंह, ओम प्रकाश गुप्ता, विधायक प्रतिनिधि अरुण मौर्य आदि मौजूद रहे।

    यह भी पढ़ें- प्रतापगढ़ में चिलबिला-मुसाफिरखाना हाईवे पर बनेगी 13.5 KM लंबी सीसी रोड, 1000 करोड़ रुपए खर्च करेगी सरकार

    खबरें और भी