प्रतापगढ़ : रात में घर के दरवाजे पर बैठी को अंदर खींच ले गए बदमाश, बंधक बनाकर जेवरात समेत लाखों रुपये लूटे
प्रतापगढ़ के अमरगढ़ कोट में 2 जुलाई की रात तीन बदमाशों ने घर में अकेली महिला को बंधक बनाकर लाखों के जेवरात और नकदी लूट ली। पुलिस ने घटना की जांच के लि ...और पढ़ें

प्रतापगढ़ में देवसरा थाना क्षेत्र के अमरगढ़ कोट में लूट की घटना के बारे में पीड़ित महिला से जानकारी लेती पुलिस। जागरण
HighLights
घर में अकेले रहती है महिला, पति बाहर रहते हैं, तीन बदमाशों ने वारदात को दिया अंजाम
देवसरा थाना क्षेत्र के अमरगढ़ कोट की घटना, लूट के राजफाश को पुलिस की चार टीमें गठित
संसू, जागरण, पट्टी (प्रतापगढ़)। जनपद में बदमाशों ने पुलिस को खुली चुनौती दी। दो जुलाई की रात लगभग 10 बजे आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के अमरगढ़ कोट में महिला को बंधक बनाकर जेवरात, नकदी समेत लाखों के सामान लूट ले गए। घटना से खलबली मच गई। पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल की। बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस की चार टीमें लगाई गई हैं।
तीन की संख्या में थे बदमाश
महलनुमा आवास में चंदा देवी सिंह पुत्री राजा अमर प्रताप सिंह को बदमाशों ने बंधक बना लिया। चंदा के पति सुरेश सिंह बाहर रहते हैं। वह अकेले ही यहांपर कोट में निवास करती है। उन्होंने बताया कि वह दरवाजे पर बैठी थीं, तब तक तीन की संख्या में आए बदमाश उन्हें बंधक बना लिया। घर के अंदर सोने चांदी के गहने व नकदी उठा ले गए।
किसी तरह बाहर निकल कर शोर मचाया
जिस कमरे में चंदा देवी को बदमाशों ने बंद किया था, उसमें दो दरवाजे थे। किसी तरह बंधे हुए हाथ से दूसरे दरवाजे की बंद सिटकनी को खोलकर वह बाहर निकली और शोर मचाया तो आसपास के लोगों को घटना की जानकारी हुई।
सीओ पट्टी ने जांच-पड़ताल की
सूचना पर देर रात एक बजे सीओ पट्टी प्रदीप सिंह, आसपुर देवसरा थानाध्यक्ष राकेश चौरसिया समेत भारी फोर्स मौके पर पहुंची। चंदा देवी से बदमाशों का हुलिया पूछा और अन्य जानकारी ली। इसके बाद जांच-पड़ताल किया। सीओ प्रदीप सिंह ने बताया कि लूट की घटना होने की बात बताई जा रही है। मामले की जांच की जा रही है। चार टीमें लगाई गई हैं।