‘साहब! मेरा राशन कार्ड नहीं बन पा रहा है’, संपूर्ण समाधान दिवस में अधिकारियों ने सुनी जनता की समस्याएं
रानीगंज, कुंडा और पट्टी में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ, जहां अधिकारियों ने जनता की शिकायतें सुनीं। डीएम-एसपी की अनुपस्थिति के बावजूद, सीडीओ और अन् ...और पढ़ें

HighLights
रानीगंज में डीएम-एसपी की अनुपस्थिति में सीडीओ ने शिकायतें सुनीं।
राशन कार्ड और भूमि विवाद जैसे प्रमुख मुद्दे उठाए गए।
कुंडा और पट्टी में भी सैकड़ों शिकायतों का निस्तारण हुआ।
जागरण संवाददाता, प्रतापगढ़। साहब मेरा राशन कार्ड नहीं बन पा रहा है। पति की मौत हो गई है व चार छोटे-छोटे बच्चे हैं। हम गरीब महिला हैं। बिना कार्ड के राशन नहीं मिल रहा, पेट कैसे भरा जाए। यह बात जब संपूर्ण समाधान दिवस में शनिवार को शाहपुर प्रीतम तिवारीपुर की काजल विश्वकर्मा ने कही तो सीडीओ ने एसडीएम से समाधान को कहा।
समाधान दिवस में डीएम व एसपी को आना था, लेकिन वह नहीं आए सके। पिछले चार महीने से तहसील में डीएम समाधान दिवस में नहीं पहुंच पा रहे हैं, जिससे समाधान की उम्मीद लेकर दूर-दूर से आए फरियादियों को मायूसी हाथ लगी।
फरियादी कतार में खड़े हुए डीएम का इंतजार करने लगे, लेकिन जब साढ़े 11 बजे तो फरियादी एक दूसरे से पूछने लगे कि डीएम-एसपी नहीं आएगे क्या। भीड़ एसडीएम की तरफ बढ़ी और फरियादी प्रार्थना पत्र देकर अपनी समस्या रख रहे थे।
इसी बीच साढ़े 11 बजे सीडीओ डॉ. राममोहन मीना पहुंचे। फिर सीडीओ और एसडीएम अनुराग सिंह, सीओ प्रशांत राज हुड्डा तहसीलदार अंकित सिंह ने फरियादियों की समस्यायों को सुनकर संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि समय के भीतर मौके पर जाकर निष्पक्ष निस्तारण करें।
खबरें और भी
कतरौली के अहमद हसन भूमिधरी पर विपक्षी द्वारा कब्जे, सराय सुल्तानी के अखिलेश कुमार ने कुछ लोगों पर तालाब की भूमि पर अवैध कब्जा करके निमार्ण करने, मेडुआडीह विश्राम यादव ने खाद गड्ढे पर अवैध कब्जे की शिकायत की। 152 प्रार्थना पत्र आए, जिसमें राजस्व के 69, पुलिस के 70 रहे।
इस दौरान पीडी दयाराम यादव, डीडीओ आलोक आर्या, जिला पूर्ति अधिकारी, नायब तहसीलदार पवन सिंह, क्षेत्रीय वन अधिकारी अनूप कनौजिया, बीडीओ संजय नारायण झा, अधिशासी अधिकारी महेंद्र सिंह, जेई पीडब्ल्यूडी शिवगढ़ बलवंत सिंह,खंड शिक्षा अधिकारी गौरा अमित कुमार दुबे एसडीओ विद्युत अनुभव श्रीवास्तव समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
कुंडा प्रतिनिधि के अनुसार, संपूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम अजय यादव और एएसपी (पश्चिमी) बृजनंदन राय ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ जन शिकायतों की सुनवाई की। कुल 243 शिकायतें प्राप्त हुईं। 15 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।
पट्टी प्रतिनिधि के अनुसार, यहां एसडीएम पूर्णेंदु मिश्रा एवं सीओ प्रदीप कुमार सिंह ने सुनवाई की। 183 शिकायती प्रार्थना यहां पर आए। राजस्व से संबंधित छह का निस्तारण मौके पर किया गया।