प्रतापगढ़ में स्कूलों का समय बदला, सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक होगा संचालन, आदेश जारी
गर्मी और हीटवेव का असर कम होने के बाद प्रतापगढ़ जिले में प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों का समय पूर्ववत कर दिया गया है। ...और पढ़ें
-1785601221190_m.webp)
HighLights
गर्मी कम होने पर प्रतापगढ़ स्कूलों का समय पूर्ववत किया गया।
प्राथमिक, उच्च प्राथमिक विद्यालय अब सुबह 8 बजे से 2 बजे तक।
हीटवेव के कारण पहले 7:30 से 12:30 बजे तक थे।
जागरण संवाददाता, प्रतापगढ़। जिले में गर्मी और हीट वेव का असर कम होने के बाद बेसिक शिक्षा विभाग ने प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों का समय पुनः पूर्ववत कर दिया है।
बेसिक शिक्षा अधिकारी देवव्रत सिंह ने बताया कि अब जनपद के परिषदीय, सहायता प्राप्त एवं मान्यता प्राप्त विद्यालयों में कक्षा एक से आठ तक का संचालन सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक होगा। भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान के कारण 28 जून से विद्यालयों का समय बदलकर सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक कर दिया गया था।
अब मौसम में सुधार और हीट वेब का प्रभाव कम होने के मद्देनजर यह अस्थायी व्यवस्था समाप्त कर दी गई है। आदेश में कहा गया है कि सचिव उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद, प्रयागराज द्वारा 31 दिसंबर 2025 को निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार सभी विद्यालय पूर्व की भांति सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक संचालित होंगे।
यह भी पढ़ें- School Holidays: अगस्त के शनिवार-सोमवार को स्कूलों में छुट्टी, बदायूं में 12वीं तक बच्चों के लिए स्पेशल अवकाश
शिकातयों के निस्तारण में प्रतापगढ़ पुलिस यूपी में प्रथम
जिले की पुलिस आईजीआरएस पर मिलीं शिकातयों के निस्तारण में पूरे यूपी में जुलाई प्रथम स्थान पाई है। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने बताया कि प्रभावी पर्यवेक्षण, मॉनिटरिंग के चलते जनपद प्रतापगढ़ पुलिस ने मुख्यमंत्री जनसुनवाई प्रणाली एवं हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों के त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए आईजीआरएस रैंकिंग में 135 में से 135 (100 प्रतिशत) अंक प्राप्त कर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
यह उपलब्धि जनपद पुलिस की बेहतर कार्यशैली की प्रतीक है। जनपद के 25 थानों के प्रदर्शन का मूल्यांकन किया गया, जिसमें 19 थानों ने शत-प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम श्रेणी का प्रदर्शन किया। ️
आवेदकों की संतुष्टि यह रही कि 4176 फीडबैक में से 3779 आवेदकों ने पुलिस की कार्यवाही पर संतोष व्यक्त किया। 90.49 प्रतिशत संतोषजनक फीडबैक दर्ज किया गया।
पूर्व सांसद संगम ने उठाई मांग
प्रतापगढ़: प्रयागराज-अयोध्या हाईवे पर सोनावां से भुपियामऊ तक चल रहे सड़क चौड़ीकरण कार्य के बीच जीजीआइसी के सामने बनाए गए पिंक शौचालय को ध्वस्त कर दिया गया है। मामले में पूर्व सांसद संगम लाल गुप्ता ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर निर्माण में खर्च सरकारी धनराशि की रिकवरी की मांग की है।