Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    School Holidays: अगस्त के शनिवार-सोमवार को स्कूलों में छुट्टी, बदायूं में 12वीं तक बच्चों के लिए स्पेशल अवकाश

    Updated: Sat, 01 Aug 2026 01:34 PM (IST)

    बदायूं में कांवड़ यात्रा के कारण अगस्त में हर शनिवार और सोमवार को कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे। यह फैसला छात्रों की सुरक्षा और ट्रैफिक डाय ...और पढ़ें

    School Holidays: सांकेतिक तस्वीर।

    School Holidays: सांकेतिक तस्वीर।

    HighLights

    1. अगस्त में हर शनिवार और सोमवार को स्कूल बंद रहेंगे

    2. कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूलों पर लागू होगा

    3. छात्रों की सुरक्षा और ट्रैफिक डायवर्जन मुख्य कारण

    जागरण संवाददाता बदायूं। जिले में कांवड़ यात्रा के दौरान ट्रैफिक डायवर्जन को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। इसके तहत अगस्त महीने में हर शनिवार और सोमवार को जिले के सभी स्कूल बंद रहेंगे। यह आदेश कक्षा एक से 12 तक के सभी बोर्डों से मान्यता प्राप्त, सरकारी और निजी स्कूलों पर लागू होगा। प्रशासन ने छात्रों की सुरक्षा और आवागमन में होने वाली परेशानियों से बचाने के लिए यह कदम उठाया है।

    श्रावण मास में जिले से होकर गुजरने वाली कांवड़ यात्रा के दौरान सड़कों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रहती है। इस स्थिति में ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया जाता है, जिससे बच्चों और शिक्षकों को स्कूल आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

    कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा और सुगम यातायात के लिए प्रशासन ने लिया बड़ा फैसला

    इसी को ध्यान में रखते हुए डीआईओएस लाल जी यादव और बीएसए नवीन कुमार ने यह अवकाश आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार एक, तीन, आठ, 10, 15, 17, 22, 24, 29 और 31 अगस्त को विद्यार्थियों के लिए पूरी तरह छुट्टी रहेगी।

    यह भी पढ़ें- School Closed: अगस्त में हर शनिवार-सोमवार को बंद रहेंगे स्कूल, यूपी के कासगंज में 12वीं तक विद्यालयों में विशेष अवकाश

    शिक्षकों और कर्मचारियों को स्कूल आकर निपटाने होंगे प्रशासनिक काम

    शिक्षकों और कर्मचारियों को इन दिनों भी विद्यालय में उपस्थित रहकर एक पेड़ मां के नाम, इको क्लब गतिविधियां, अपार आईडी, यू-डाइस और वृक्षारोपण जियो-टैगिंग समेत विभागीय और जरूरी काम निपटाने होंगे। इसके अलावा 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस का आयोजन पूरे हर्षोल्लास के साथ किया जाएगा और पूर्व निर्धारित परीक्षाएं भी अपने तय समय पर ही आयोजित होंगी।

    यह भी पढ़ें- कासगंज में गंगा का रौद्र रूप: खतरे के निशान से ऊपर जलस्तर, तटवर्ती गांवों में बाढ़ का खतरा

    खबरें और भी