Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यूपी के इस जिले में बनेगा 52 किलोमीटर लंबा ग्रीनफील्ड बाईपास, 47 गांवों में होगा जमीन अधिग्रहण

    Updated: Wed, 06 May 2026 04:37 PM (IST)

    प्रतापगढ़ में 52 किलोमीटर लंबे ग्रीनफील्ड बाईपास का निर्माण जल्द शुरू होगा। इसके लिए 330 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया जा रहा है, जिससे शहर को जाम से ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, प्रतापगढ़। प्रतापगढ़ के विकास को और ऊंची उड़ान देने के लिए जनपद में 52 किलोमीटर लंबे बाईपास का काम शुरू होने वाला है। अभी किसानों से उनकी जमीन खरीदी जा रही है। प्रत्येक सप्ताह इसकी कड़ी निगरानी हो रही है।

    330 हेक्टेयर भूमि का कुल अधिग्रहण होना है। 80 प्रतिशत जमीन मिलने पर काम शुरू हो जाएगा। उम्मीद है कि दो महीने में यह प्रति धरातल पर दिखाई देने लगेगी।

    प्रतापगढ़ जनपद में चारों तरफ सड़कों का जाल बिछा हुआ है। गंगा एक्सप्रेसवे भी जनपद से होकर गुजरता है। लगातार सड़कों के बढ़ते वाहनों के दबाव को देखते हुए सड़कों को चौड़ा करने के साथ बाईपास भी बनाए जा रहे हैं।

    शहर में लगने वाले जाम से मुक्ति दिलाने के लिए गोंडे से लेकर राजगढ़ तक प्रयागराज-अयोध्या हाईवे के समांतर 20 किलोमीटर का बाईपास बन रहा है। लोहंगपुर से लेकर सुखपाल नगर तक चालू भी हो चुका है। शेष का काम तेज गति से चल रहा है।

    रायबरेली-जौनपुर हाईवे पर पड़ने वाली लालगंज, मोहनगंज, पृथ्वीगंज व रानीगंज बाजार को भी जाम से निजात दिलाने के लिए यहां पर भी बाईपास बनना है। यह बाईपास लालगंज, सदर और रानीगंज तहसील से होकर गुजरेगा। यह वर्मानगर से चिरकुट्टी तक 52 किलोमीटर दो लेन ग्रीनफील्ड बाईपास रहेगा।

    खबरें और भी

    मुख्य राजस्व अधिकारी अजय तिवारी ने बताया कि एनएच-31 पर वर्मानगर से चिरकुट्टी तक बनने वाले बाईपास के लिए भूमि का अधिग्रहण तेज गति से हो रहा है। 330 हेक्टेयर जमीन के लिए लगभग तीन सौ करोड़ रुपये मुआवजा दिया जाएगा। उम्मीद है कि इसी माह या अगले माह तक यह काम पूरा हो जाएगा। उसके उपरांत बाईपास का काम शुरू हो जाएगा।