प्रतापगढ़ के गांव में आधी रात मची अफरातफरी, शक होने पर लोगों ने बुलाई पुलिस, फिर… निकली हैरान करने वाली बात
प्रतापगढ़ के लतीफपुर गांव में देर रात तीन युवकों को ग्रामीणों ने चोर समझकर पकड़ लिया। दो को पेड़ से बांधकर पीटा गया, जबकि एक भाग निकला; पुलिस ने शांति ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, प्रतापगढ़। कस्बा लतीफपुर में मंगलवार देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में पहुंचे तीन युवकों को ग्रामीणों ने चोर समझकर पकड़ लिया। दो को पकड़कर पेड़ से बांधकर पीटा। तीसरा मौके से भाग निकला। घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है।
कस्बा लतीफपुर निवासी आलोक कुमार के अनुसार रात करीब 12:30 बजे वह लघुशंका के लिए उठे थे। इसी दौरान उन्होंने देखा कि तीन युवक घर के दरवाजे की ओर बढ़ रहे हैं। शक होने पर उन्होंने शोर मचा दिया। आवाज सुनते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और युवकों को पकड़ लिया।
ग्रामीणों की भीड़ जुटने पर एक युवक मौके से फरार हो गया, जबकि दो युवक लोगों के हत्थे चढ़ गए। ग्रामीणों ने दोनों युवकों को पेड़ से बांध दिया और पूछताछ करने लगे। इसी दौरान कुछ लोगों ने उनकी पिटाई भी कर दी। पकड़े गए युवकों में एक ने अपना नाम लवकुश बताया, वह मोटरसाइकिल से आए थे।
सूचना मिलने पर संग्रामगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को हिरासत में लेकर थाने चली गई। मामले में पीड़ित द्वारा तहरीर भी दी गई थी।
हालांकि, थानाध्यक्ष मनोज तोमर ने मामले को चोरी की घटना मानने से इनकार किया है। उनका कहना है कि मामला रात में किसी से मिलने आने का है। ग्रामीणों ने उन्हें चोर समझकर पकड़ लिया। दोनों युवकों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की गई है।