ओएचई में खराबी से प्रतापगढ़ के गौरा रेलवे स्टेशन के निकट ढाई घंटे खड़ी रही अप पंजाब मेल एक्सप्रेस, यात्री परेशान
वाराणसी-लखनऊ रेल मार्ग पर गौरा रेलवे स्टेशन के पास ओएचई में खराबी आने से पंजाब मेल एक्सप्रेस ढाई घंटे तक खड़ी रही, जिससे यात्रियों को परेशानी हुई। मुं ...और पढ़ें

ओएचई में खराबी की वजह से प्रतापगढ़ के गौरा रेलवे स्टेशन के निकट खड़ी पंजाब मेल एक्सप्रेस ट्रेन। जागरण
HighLights
मुंबई-बनारस स्पेशल ट्रेन भी क्रॉसिंग के चक्कर मे रुकी रही
वाराणसी से लखनऊ रेल मार्ग पर स्थित है गौरा रेलवे स्टेशन
हावड़ा से अमृतसर जा रही थी पंजाब मेल अप एक्सप्रेस ट्रेन
संसू, जागरण, गौरा (प्रतापगढ़)। वाराणसी-लखनऊ रेल मार्ग पर स्थित गौरा रेलवे स्टेशन के पास इलेक्ट्रिक पोल के तार ओएचई में खराबी आने पर पंजाब मेल एक्सप्रेस करीब ढाई घंटे तक खड़ी रही। खराबी दूर होने पर यहां से ट्रेन रवाना की गई। इस दौरान यात्रियों को परेशानी भी उठानी पड़ी।
मुंबई-बनारस स्पेशल ट्रेन भी रुकी रही
हावड़ा से अमृतसर जाने वाली पंजाब मेल अप एक्सप्रेस ट्रेन शुक्रवार को गौरा रेलवे स्टेशन पर करीब 11:30 पहुंची तो यह ट्रेन यहां खड़ी हो गई। इसी दौरान उधर बनारस जा रही मुंबई सेंट्रल-बनारस स्पेशल 09183 ट्रेन भी गौरा रेलवे स्टेशन पर क्रॉसिंग के चक्कर मे रुकी रही, जिससे इसके यात्री भी हैरान हुए।
रेलवे फाटक पर खड़ी हो गई ट्रेन, वाहन सवार भी परेशान
पंजाब मेल ट्रेन गौरा रेलवे स्टेशन के समीप स्थित रेलवे फाटक तक खड़ी रहने के कारण आने जाने वाले ग्रामीणों को भी परेशानी हुई क्योंकि फाटक बंद होने से करीब ढाई घंटा तक यहां से लोगों का आवागमन नहीं हो सका। इससे वाहन सवारों को परेशानी हुई। समस्या दूर होने पर पंजाब मेल सहित स्पेशल ट्रेन को यहां से दोपहर करीब दो बजे रवाना किया गया।
क्या कहते हैं गौरा रेलवे स्टेशन अधीक्षक?
गौरा रेलवे स्टेशन के अधीक्षक अमलेश कुमार ने बताया कि अब पंजाब मेल एक्सप्रेस ट्रेन
गौर रेलवे स्टेशन पर करीब 11:30 बजे आई तो यहां इलेक्ट्रिक सर्किट पोल के तार ओएचई में खराबी के कारण ट्रेन रुक गई। समस्या दूर होने पर करीब 2 बजे ट्रेन यहां से रवाना हुई बनारस की ओर जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन भी क्रॉसिंग के चक्कर में रुकी रही। दोनों ट्रेनों को समस्या दूर होने पर रवाना किया गया।