Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'हम दिल रखते हैं और असलहा भी...', धमकी भरे गाने का वीडियो वायरल होने के बाद अबान अहमद पर हुई थी FIR

    Updated: Thu, 06 Aug 2026 03:36 PM (GMT+05:30)

    Aban Ahmed | अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद की झांसी-कानपुर हाईवे पर सड़क हादसे में मौत हो गई। उस पर पहला मुकदमा साल 2025 में दर्ज हुआ था। ...और पढ़ें

    अतीक अहमद का सबसे छोटा बेटा अबान अहमद। (तस्वीर- फाइल)

    अतीक अहमद का सबसे छोटा बेटा अबान अहमद। (तस्वीर- फाइल)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली/प्रयागराज। Aban Atiq Ahmed | अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद की गुरुवार सुबह सड़क हादसे में मौत हो गई। अतीक के पांच बेटों में सबसे छोटा अबान था। सबसे बड़ा उमर और दूसरे नंबर का अली जेल में बंद हैं।

    तीसरे नंबर का असद पुलिस मुठभेड़ में मारा जा चुका है। (Umesh Pal Murder Case) उमेश पाल हत्याकांड को उसी ने अपने साथियों के साथ अंजाम दिया था। चौथे नंबर पर अहजम है, जो कि लंबे समय से फरार चल रहा है।

    (AbanAhmed) अबान 2025 नवंबर में सुर्खियों में तब आया, जब उसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा।

    दरअसल, एक वैवाहिक समारोह में शामिल अबान के वीडियो के बैकग्राउंड में धमकी भरा गाना बज रहा था। गाना था, ‘सामने वाले को हमसे क्या मिलेगा, ये उसकी औकात बताएगी, हम दिल रखते हैं और असलहा भी, तूफान और हम जब भी आते हैं, मां कसम...’। इसको लेकर पहली बार अबान पर धूमनगंज थाना में मुकदमा दर्ज हुआ था।

    2022 से ही नैनी जेल में बंद है अली (Ali Ahmed)

    24 फरवरी 2023 को उमेश पाल हत्याकांड हुआ था। इससे पहले देवरिया जेल कांड में सबसे बड़ा बेटा उमर दो साल तक फरार रहने के बाद 2022 में साल अदालत में सरेंडर करने पर लखनऊ की जेल में बंद कर दिया गया। दूसरा बेटा अली करेली थाने में पांच करोड़ रुपये रंगदारी मांगने के मामले में जुलाई 2022 में समर्पण करने के बाद नैनी सेंट्रल जेल भेज दिया गया। 

    खबरें और भी

    तब से वह नैनी जेल की सलाखों के पीछे है। तीसरा बेटा असद अधिवक्ता उमेश पाल को गोलियां मारने के बाद फरारी काटने के दौरान झांसी में शूटर गुलाम के साथ मारा गया था। पांचवें बेटे अबान की हादसे में मौत हो गई।

    सड़क हादसे में दो की मौत

    बता दें कि अबान अहमद जेल में बंद अपने भाई अली अहमद से मिलने के लिए जा रहा था। झांसी-कानपुर हाईवे पर डिवाइडर से कार टकराई और हादसा हो गया। हादसे में एक और साथी सोनू की भी जान चली गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हैं।

    यह भी पढ़ें- अतीक अहमद के छोटे बेटे समेत 2 की सड़क हादसे में मौत, झांसी जेल में बंद भाई से मिलने जा रहा था अबान