Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Air Show: प्रयागराज में जोश, जुनून, जज्बे के साथ वायु योद्धाओं ने द‍िखाया कौशल, तालियों की गड़गड़ाहट गूंजा आसमान

    By Jagran NewsEdited By: Prabhapunj Mishra
    Updated: Fri, 06 Oct 2023 01:32 PM (IST)

    Air Show In Prayagraj वायु सेना द‍िवस के मौके पर आज प्रयागरज में मध्य कमान बमरौली में वायु सेना के योद्धाओं की भव्‍य परेड हुई। पैरा हैंड ग्लाइडर विंग ...और पढ़ें

    Air Show In Prayagraj: वायुसेना द‍िवस पर प्रयागराज में हुआ एयर शो का भव्‍य आयोजन
    Air Show In Prayagraj: वायुसेना द‍िवस पर प्रयागराज में हुआ एयर शो का भव्‍य आयोजन

    HighLights

    1. मध्य वायु कमान बमरौली में परेड का हुआ फुल ड्रेस रिहर्सल
    2. कमांडिंग इन चीफ एयर मार्शल आरजीके कपूर ने ली परेड की सलामी

    जासं, प्रयागराज। वायु योध्दाओं ने जोश, जुनून, जज्बे और अनुशासन का परेड में शानदार प्रदर्शन किया। सुबह आठ बजे से मध्य वायु कमान बमरौली परिसर में फुल ड्रेस रिहर्सल शुरू हो गया। परेड में पैरा हैंड ग्लाइडर विंग कमांडर बादलों के बीच से नीचे आते दिखे तो दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका स्वागत किया। उन्होंने हवा में 200 फीट की ऊंचाई पर 360 डिग्री पर करतब दिखाते हुए जमीन पर आए।

    इसी के साथ ही परेड का क्रम शुरू हुआ और करीब दो घंटे तक चला। वायु योद्धाओं ने हवा में एक से बढ़कर एक प्रदर्शन किया। जमीन से आठ हजार किलोमीटर की ऊंचाई पर बोइंग एएन 32 विमान से 10 पैराजंपर तिरंगा लहराते हुए कूदे। इतनी ऊंचाई से विमान तो नहीं दिखा लेकिन बादलों को चीरते हुए पैराजंपर दिखे तो दर्शक रोमांचित हो उठे। लोगों ने उनका तालियों से जोरदार स्वागत किया। हवा में करतब दिखाने के बाद वायु सेवा के 13 जवानों की एक टुकड़ी ने मैकेनिकल कौशल का प्रदर्शन किया।

    यह जवान एक गाड़ी पर आए और दर्शकों के सामने 5 मिनट में ही उसके पुर्जे- पुर्जे खोल डालें। फिर से उसे बना कर चल दिए। इसी के साथ वायु सेवा के बैंड प्रदर्शन की शुरुआत हो गई। राष्ट्र गीत की धुन पर बैंड से कदमताल करते हुए जवानों की टोली मंच के सामने परेड किया। यह पहला मौका था जब अग्नि वीर की पहली महिला टुकड़ी को परेड में शामिल किया गया। महिला अग्नि वीर टीम की 31 महिलाओं ने परेड किया। यही महिलाएं आठ अक्टूबर को भी परेड करेगी। एयर मार्शल केजीके कपूर ने परेड की सलामी ली।

    तिरंगा लहराते हुए हेलीकॉप्टर ने किया प्रदर्शन

    जमीन पर जवानों की परेड चल रही थी और हवा में चार हेलीकॉप्टर तिरंगा लहराते हुए वहां से गुजरे तो दर्शकों ने भारत माता की जय के नारे लगाएं। इसी के साथ ही लखनऊ से आए सूर्य किरण के तीन विमानों की टीम ने तिरंगे का रंग छोड़ते हुए हवा में शानदार प्रदर्शन किया। कुछ पल के लिए सभी की निगाहे उन्हीं पर टिकी रही।

    खबरें और भी

    झंडा बदला और शपथ का रिहर्सल

    वायु सेवा की स्थापना दिवस पर पहली बार कुछ नई परंपराएं शुरू हो रही है। इस बार झंडा बदलने की प्रक्रिया का रिहर्सल किया गया। पुराने झंडे की जगह कमांडिंग इन चीफ ने नया झंडा लगाया। सभी जवानों को देशभक्ति, राष्ट्र प्रेम, अनुशासन और एकता की शपथ दिलाई। उन्होंने शपथ दिलाई कि जाति - पाति का भेदभाव न करते हुए एक समान भाव से हमें सभी देशवासियों की रक्षा करनी है। इस दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए कई वायु योद्धाओं को सम्मानित भी किया गया।

    कमांडो प्रदर्शन ने सबका मन मोहा

    आखिर में वायु सेवा के कमांडो ने शानदार प्रदर्शन किया। जमीन पर कमांडो की टुकड़ी मार्च कर रही थी तो हवा में एक हेलीकॉप्टर पर पांच कमांडो रस्सी के सहारे लटके हुए परेड के बीचो-बीच निकले। उन्हें देख पूरा पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। इसी के साथ ही अनुशासन और ड्रिल का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। जवानों की एक टुकड़ी ने 5.5 किलो की राइफल के साथ करतब दिखाया। उन्होंने पल भर में एक दूसरे से रायफल बदलने का प्रदर्शन किया। राइफल का घेरा बनाकर टनल बनाया और बीच से टीम लीडर करतब करते हुए निकला। भारत माता की जय और राष्ट्रगान के साथ परेड का समापन हुआ। इस दौरान सारे जहां से अच्छा... की धुन गूंजती रही।

    यह भी पढ़ें: UP News: यूपी में Mission Shakti को और मिलेगी मजबूती, 3000 बनाए जाएंगे पिंक बूथ; 15 से शुरू होगा अभियान 

    यह भी पढ़ें: UP Crime: साहब...शौकीन ने बेटी की जिंदगी खराब कर दी, फांसी नहीं दिला सकते तो हमें सौंप दें...न्याय कर देंगे