Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मदरसा मामले में डिप्टी सीएम केशव मौर्य के समर्थन में अखाड़ा परिषद, सपा-कांग्रेस व अन्य विपक्षी दल उनके बयान का कर रहे विरोध

    By Sharad Dwivedi Edited By: Brijesh Srivastava
    Updated: Tue, 04 Aug 2026 03:38 PM (IST)

    उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के मदरसों पर दिए बयान को लेकर राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। सपा-कांग्रेस जैसे विपक्षी दल विरोध कर रहे हैं, वहीं अखिल ...और पढ़ें

    अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहांत रवींद्र पुरी व महामंत्री महांत हरि गिरि। जागरण

    अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहांत रवींद्र पुरी व महामंत्री महांत हरि गिरि। जागरण 

    HighLights

    1. केशव योग्य राजनेता, उनकी बातों में है सच्चाई : महांत हरि गिरि

    2. देशभर के मदरसों की कराई जाए जांच : श्रीमहांत रवींद्र पुरी

    जागरण संवाददाता, प्रयागराज। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के बयान, 'मदरसा कहीं भी हो आतंकवाद ही पैदा करते हैं' को लेकर राजनीतिक बखेड़ा खड़ा हो गया है। सपा, कांग्रेस सहित दूसरे विपक्षी दल उनके बयान का विरोध कर रहे हैं। इसके बीच संतों का सबसे बड़ा संगठन अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद उनके समर्थन में खड़ा हो गया है।

    परिषद अध्यक्ष ने केशव के बयान को सराहनीय बताया 

    मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट व अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहांत रवींद्र पुरी ने कहा, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद का बयान सराहनीय है। उन्होंने सत्य बोलने की हिम्मत दिखाई है। मदरसों में कहीं नोट छपती है, कहीं आतंकियों को ट्रेनिंग दी जाती है। ऐसे में उसे बंद कर देना चाहिए। अगर चलाना है तो देशभर के मदरसों की जांच और आडिट करवाकर उसकी गतिविधियों का पता लगाया जाए।

    अखाड़ा परिषद के महामंत्री ने उचित बयान कहा 

    जूना अखाड़ा के संरक्षक व अखाड़ा परिषद के महामंत्री महांत हरि गिरि ने कहा, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद योग्य जननेता हैं। उन्होंने वर्षों तक विश्व हिंदू परिषद में रहकर जमीनी स्तर पर काम किया है। उन्हें हर संगठन बारे में सही जानकारी है कि कौन क्या करता है? उन्होंने मदरसों की गतिविधि को लेकर उचित बयान दिया है। पूरा संत समाज उनके साथ खड़ा है। कहा कि आज तक किसी मदरसा से अच्छी छवि का व्यक्ति नहीं निकला। हर आतंकवादी किसी न किसी मदरसे से जुड़ा होता है। जो मदरसों की गलत कार्यप्रणाली का प्रमाण है। उन्होंने कहा, सरकार मदरसों पर अंकुश लगाने के लिए प्रभावी कदम उठाए, संत पूरा साथ देंगे।

    यह भी पढ़ें- Stenographer Grade C D Exam 2025 : स्टेनोग्राफर ग्रेड-सी और डी भर्ती चयनित अभ्यर्थियों का सत्यापन शुरू, SSC ने जारी किया FRTA

    यह भी पढ़ें- MTS-Havaldar Result 2025 : पीईटी/पीएसटी का परिणाम SSC ने घोषित किया, 8071 अभ्यर्थी हवलदार पद पर शार्टलिस्ट

    खबरें और भी