Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Stenographer Grade C D Exam 2025 : स्टेनोग्राफर ग्रेड-सी और डी भर्ती चयनित अभ्यर्थियों का सत्यापन शुरू, SSC ने जारी किया FRTA

    By Digital Desk Edited By: Brijesh Srivastava
    Updated: Tue, 04 Aug 2026 02:41 PM (IST)

    Stenographer Grade C D Exam 2025 कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने स्टेनोग्राफर ग्रेड-सी और डी परीक्षा-2025 के चयनित अभ्यर्थियों के लिए पहचान सत्यापन कार्यक् ...और पढ़ें

    Stenographer Grade C D Exam 2025 चयनित अभ्यर्थियों का वेरीफिकेशन एसएससी ने शुरू कर दिया है।

    Stenographer Grade C D Exam 2025 चयनित अभ्यर्थियों का वेरीफिकेशन एसएससी ने शुरू कर दिया है।

    HighLights

    1. पहचान सत्यापन के बाद ही अभ्यर्थियों को अंतिम परिणाम में शामिल किया जाएगा

    2. चयनित अभ्यर्थियों का पहचान सत्यापन संबंधित क्षेत्रीय कार्यालयों के शहरों में होगा

    राज्य ब्यूरो, जागरण, प्रयागराज। Stenographer Grade C D Exam 2025 कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने स्टेनोग्राफर ग्रेड-सी एवं डी परीक्षा-2025 के प्रथम चरण की अस्थायी आवंटन (एफआरटीए) सूची में शामिल अभ्यर्थियों के लिए पहचान सत्यापन कार्यक्रम जारी कर दिया है। पहचान सत्यापन की प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही अभ्यर्थियों को अंतिम परिणाम में शामिल किया जाएगा।

    शहर-तिथि व समय चुन सकते हैं अभ्यर्थी 

    आयोग के अनुसार जिन अभ्यर्थियों का चयन एफआरटीए में हुआ है, वे लागिन माड्यूल के माध्यम से पहचान सत्यापन के लिए अपना शहर व तिथि और समय स्लाट चुन सकते हैं। स्लाट चयन सुबह 11 बजे से शुरू हो गया है और छह अगस्त सुबह 11 बजे तक किया जा सकेगा। इसके बाद चयनित अभ्यर्थियों का पहचान सत्यापन संबंधित क्षेत्रीय कार्यालयों के शहरों में 11 और 12 अगस्त को आयोजित किया जाएगा।

    स्लाट बुकिंग के समय दी जाएगी जानकारी

    आयोग ने बताया कि फिक्स और फ्लोट विकल्प का चयन करने वाले अभ्यर्थियों का सत्यापन भी इसी प्रक्रिया के तहत होगा। सत्यापन स्थल का पूरा पता और अन्य आवश्यक जानकारी अभ्यर्थियों को स्लाट बुकिंग के समय उनके लागिन माड्यूल पर उपलब्ध करा दी जाएगी।

    अभ्यर्थी पहचान सत्यापन के लिए स्वयं उपस्थित हों

    Stenographer Grade C D Exam 2025 एसएससी के अनुसार पहचान सत्यापन के लिए स्वयं उपस्थित होना अनिवार्य है। सत्यापन केंद्र या तिथि बदलने संबंधी किसी भी प्रकार के अनुरोध पर विचार नहीं किया जाएगा तथा इस संबंध में आयोग का निर्णय अंतिम और बाध्यकारी होगा।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- MTS-Havaldar Result 2025 : पीईटी/पीएसटी का परिणाम SSC ने घोषित किया, 8071 अभ्यर्थी हवलदार पद पर शार्टलिस्ट

    यह भी पढ़ें- SSC JE Result 2025 : जूनियर इंजीनियर परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित, 1731 अभ्यर्थियों का हुआ चयन