Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    डीएम आजमगढ़ और SDM निजामाबाद को हाई कोर्ट का नोटिस, अगली डेट पर हाजिर होने के निर्देश

    Updated: Sat, 23 May 2026 10:47 PM (IST)

    इलाहाबाद हाई कोर्ट ने जिलाधिकारी आजमगढ़ रवींद्र कुमार और एसडीएम निजामाबाद चंद्र प्रकाश सिंह को अवमानना नोटिस जारी किया है। यह नोटिस कोर्ट के आदेशों का ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. इलाहाबाद हाई कोर्ट ने डीएम आजमगढ़ को अवमानना नोटिस जारी किया।

    2. एसडीएम निजामाबाद को भी कोर्ट में हाजिर होने का निर्देश।

    3. मोहम्मद खालिद की याचिका पर आदेशों की अवहेलना का आरोप।

    विधि संवाददाता, प्रयागराज। इलाहाबाद हाई कोर्ट ने जिलाधिकारी आजमगढ़ रवींद्र कुमार व इसी जिले में निजामाबाद के एसडीएम चंद्र प्रकाश सिंह को अवमानना नोटिस जारी कर आदेश का पालन करने अथवा कोर्ट में अगली तिथि पर हाजिर होने का निर्देश दिया है।

    यह आदेश न्यायमूर्ति क्षितिज शैलेन्द्र ने मोहम्मद खालिद की अवमानना याचिका पर दिया है। याची की तरफ से अधिवक्ता अभिषेक यादव व आर एन यादव ने बहस की। दो अलग अवमानना याचिकाओं में जिलाधिकारी पर 24 जुलाई 2025 व एसडी एम पर 13 मार्च 2026 के आदेश की अवहेलना करने का आरोप है।

    जिलाधिकारी के खिलाफ याचिका की अगली सुनवाई 11 अगस्त को होगी। कोर्ट ने एसडीएस को कहा है कि आदेश पारित करते समय ध्यान रखें कि अन्य हितबद्ध लोगों पर विपरीत प्रभाव न पड़े।

    यह भी पढ़ें- योगी सरकार को बदनाम कर रहे बिजली अफसर! मंत्री के सामने पार्षदों ने खोली पोल, जमकर हुआ हंगामा