इलाहाबाद हाई कोर्ट में वादकारियों को 1 अगस्त से फोटो एफिडेविट बनवाना पड़ेगा महंगा, देना पड़ेगा अधिक शुल्क
इलाहाबाद हाई कोर्ट में वादकारियों को 1 अगस्त से फोटो एफिडेविट के लिए अब 700 रुपये चुकाने होंगे, जो पहले 600 रुपये था। बढ़ी हुई राशि में से 575 रुपये अ ...और पढ़ें

एचसीबीए ने एक अगस्त से वादकारियों के लिए फोटो एफिडेविट बनवाने में बढ़े शुल्क की सूचना दी।
HighLights
अब लगेंगे 700 रुपये, 575 अधिवक्ता निधि में जाएंगे
एचसीबीए ने फोटो एफिडेविट शुल्क में बदलाव की दी सूचना
मुकदमों की पैरवी को आने वाले वादकारियों की समस्या
विधि संवाददाता, जागरण, प्रयागराज। इलाहाबाद हाई कोर्ट में मुकदमों की पैरवी के लिए आने वाले वादकारियों को फोटो एफिडेविट मद में पहली अगस्त से अधिक शुल्क देना होगा। अब इसके लिए 700 रुपये देने होंगे। फोटो आइडेंटीफिकेशन सेंटर संचालित करने वाले हाई कोर्ट बार एसोसिएशन, इलाहाबाद (एचसीबीए) ने फोटो एफिडेविट शुल्क में बदलाव की सूचना 27 जुलाई को जारी की। एचसीबीए के महासचिव अखिलेश कुमार शर्मा ने इस आशय की विज्ञप्ति जारी की।
वादकारी को फोटो खिंचवाने पर देने होंगे 700 रुपये
नई दरें शनिवार पहली अगस्त 2026 से लागू होंगी। मुकदमों में पैरवी करने वाले व्यक्ति यानी वादकारी को फोटो खिंचवाने पर 700 रुपये की रसीद दी जाएगी। नियत की गई राशि में 575 रुपये अधिवक्ता निधि के रूप में संबंधित अधिवक्ता सदस्य के बैंक खाते में स्थानांतरित किए जाएंगे, जबकि शेष 125 रुपये हाईकोर्ट बार एसोसिएशन, इलाहाबाद के खाते में जमा होंगे।
अब तक 600 रुपये लगता था शुल्क
अब तक फोटो एफिडेविट के लिए शुल्क छह सौ रुपये लिया जाता था। इसमें भी 125 रुपये बार एसोसिएशन के खाते में जाते थे। प्रति कार्यदिवस पर औसतन 2000-2200 फोटो एफिडेविट बनाए जाते हैं। सेंटर पर सुबह से ही लोगों की भीड़ जुट जाती है।