UP TGT Result 2022 : प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक के 14 विषयों का परिणाम जारी, 2982 अभ्यर्थी चयनित; अंग्रेजी का रिजल्ट रुका
UP TGT Result 2022 उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) भर्ती 2022 के 14 विषयों का परिणाम घोषित कर दिया है, जिसमें 2 ...और पढ़ें

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज।
HighLights
अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से परिणाम देखें
पाठ्यक्रम के बाहर से प्रश्न पूछने पर कोर्ट ने रोका है अंग्रेजी विषय का रिजल्ट
राज्य ब्यूरो, जागरण, प्रयागराज। UP TGT Result 2022 उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने विज्ञापन संख्या-01/2022 के अंतर्गत प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) भर्ती परीक्षा का अंतिम चयन परिणाम करीब साढ़े चार वर्ष बाद आज मंगलवार को जारी कर दिया। इसकी लिखित परीक्षा 15 विषयों में 3539 पदों के लिए कराई गई थी।
अंग्रेजी विंषय का परिणाम नहीं घोषित
अंग्रेजी विषय में पाठ्यक्रम के बाहर से प्रश्न पूछे जाने का प्रकरण हाई कोर्ट में विचाराधीन होने से अंग्रेजी विषय के 557 पदों का परिणाम जारी नहीं किया गया है। शेष 14 विषयों के लिए 2982 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से अपना अनुक्रमांक दर्ज कर प्राप्तांक विषयवार एवं श्रेणीवार कटआफ अंक और चयन परिणाम देख सकते हैं।
तीन व चार जून को हुई थी परीक्षा
शिक्षा सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने इसकी लिखित परीक्षा तीन और चार जून को कराई थी। भर्ती तेजी से पूरी करने की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप अध्यक्ष ने परीक्षा के एक महीने के भीतर 30 जून को पद के सापेक्ष डेढ़ गुना अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया था।
इन विषयों का रिजल्ट घोषित
अब 14 विषयों के कुल 2982 पदों का अंतिम चयन परिणाम उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड नियमावली-1998 के नियम 12(8) के अंतर्गत तैयार कर आयोग की वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। जिन विषयों का परिणाम घोषित किया गया है उनमें हिंदी, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, उर्दू, शारीरिक शिक्षा, कृषि, संगीत गायन, संगीत वादन, जीव विज्ञान, गृह विज्ञान, संस्कृत, वाणिज्य तथा कला शामिल हैं।
खबरें और भी
हाई कोर्ट में याचिका से अंग्रेजी का रिजल्ट रोका गया
आयोग ने स्पष्ट किया है कि अंतिम रूप से चयनित अभ्यर्थियों का संस्था आवंटन रिक्तियों की संख्या एवं अभ्यर्थियों की वरीयता के आधार पर निर्धारित नियमों के अनुसार किया जाएगा। आयोग के उप सचिव संजय कुमार सिंह के अनुसार अंग्रेजी विषय के 557 पदों का अंतिम चयन परिणाम इलाहाबाद हाई कोर्ट में विचाराधीन याचिका के लंबित होने के कारण रोक दिया गया है।
आयोग की वेबसाइट पर परिणाम
आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि परिणाम से संबंधित जानकारी वेबसाइट पर उपलब्ध है तथा सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 के तहत अलग से किसी प्रकार का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
यह भी पढ़ें- RRC Group D Recruitment 2024 : NCR की जरूरी सूचना, पीईटी में अनुपस्थित अभ्यर्थियों को 31 जुलाई को मिलेगा अंतिम मौका
यह भी पढ़ें- माफिया अतीक अहमद की एक अरब 10 करोड़ की बेनामी संपत्ति कुर्क, प्रयागराज पुलिस की बड़ी कार्रवाई