Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    RRC Group D Recruitment 2024 : NCR की जरूरी सूचना, पीईटी में अनुपस्थित अभ्यर्थियों को 31 जुलाई को मिलेगा अंतिम मौका

    By Digital Desk Edited By: Brijesh Srivastava
    Updated: Tue, 28 Jul 2026 12:53 PM (IST)

    उत्तर मध्य रेलवे ने आरआरसी ग्रुप डी भर्ती 2024 की शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) में अनुपस्थित रहे अभ्यर्थियों के लिए ब्लॉक डेट बदली है। छूटे उम्मीदवा ...और पढ़ें

    RRC Group D Recruitment 2024 पीईटी में अनुपस्थित अभ्यर्थियों के लिए ब्लॉक डेट बदली।

    RRC Group D Recruitment 2024 पीईटी में अनुपस्थित अभ्यर्थियों के लिए ब्लॉक डेट बदली।

    HighLights

    1. पहले 29 जुलाई को होनी थी छूटे अभ्यर्थियों की पीईटी 

    2. देश भर में इस भर्ती से 32,438 पदों पर नियुक्तियां होगी

    3. डीएसए ग्राउंड में 25 से 28 जुलाई तक आयोजित है पीईटी

    जागरण संवाददाता, प्रयागराज। उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) ने रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ (आरआरसी) प्रयागराज ने ग्रुप डी भर्ती 2024 के तहत आयोजित की जा रही शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) से जुड़ा एक महत्वपूर्ण नोटिस जारी किया है। रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ द्वारा 25 जुलाई से 28 जुलाई के बीच डीएसए ग्राउंड (प्रयागराज जंक्शन रेलवे स्टेशन के पास) में शारीरिक दक्षता परीक्षा आयोजित की जा रही है।

    29 जुलाई की ब्लाक तिथि निरस्त

    पूर्व में जारी सूचना के अनुसार, निर्धारित तिथियों में वैध एवं पर्याप्त कारणों से अनुपस्थित रहने वाले उम्मीदवारों के लिए ब्लाक डेट 29 जुलाई 2026 तय की गई थी। अपरिहार्य कारणों से रेलवे प्रशासन ने 29 जुलाई की ब्लाक तिथि को निरस्त कर दिया है।

    नई ब्लाक तिथि की घोषणा

    आरआरसी प्रयागराज के नए आदेशानुसार, जो अभ्यर्थी 25.07.2026 से 28.07.2026 तक की परीक्षा में पर्याप्त और वैध कारणों से उपस्थित नहीं हो पाए थे, उन्हें अब 31 जुलाई 2026 को अंतिम अवसर दिया जाएगा।
    समय सारणी (31.07.2026) :
    पुरुष अभ्यर्थी : सुबह 06:00 बजे से।
    महिला अभ्यर्थी : सुबह 09:00 बजे से।
    स्थान : डीएसए मैदान (प्रयागराज जंक्शन के पास)।

    3,736 अभ्यर्थी परीक्षा में हो रहे हैं शामिल

    रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) प्रयागराज की ग्रुप डी भर्ती 2024 परीक्षा के दूसरे चरण के तहत शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) मंगलवार को डीएसए ग्राउंड पर समाप्त हो जाएगी। इस परीक्षा को कराने की जिम्मेदारी रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ यानी आरआरसी उत्तर मध्य रेलवे को सौंपी गई है। यह परीक्षा 28 जुलाई तक चलेगी, जिसमें उत्तर मध्य रेलवे और डीएलडब्ल्यू के 2,020 पदों के लिए कुल 3,736 अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं।

    खबरें और भी

    32,438 पदों पर नियुक्तियां होंगी 

    देश भर में इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 32,438 पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं। पहले दिन मैदान में तेज बारिश के कारण परीक्षा कराने में काफी चुनौतियां आईं। मौसम और गीले ट्रैक की वजह से शनिवार को पहुंचे 630 अभ्यर्थियों में से केवल 480 अभ्यर्थियों की ही प्रक्रिया पूरी हो सकी। परीक्षा देने वाले इन 480 अभ्यर्थियों में से 251 अभ्यर्थी सफल रहे, जबकि 229 अभ्यर्थी असफल हो गए। बारिश के कारण छूट गए बाकी 160 अभ्यर्थियों के लिए रेलवे जल्द ही नई तारीख का ऐलान करेगा।

    पीईटी के तय हैं मानक

    परीक्षा के तय मानकों के अनुसार, पुरुष अभ्यर्थियों को 35 किलोग्राम वजन उठाकर दो मिनट में 100 मीटर चलना था और चार मिनट 15 सेकंड में एक किमी की दौड़ पूरी करनी थी। महिला अभ्यर्थियों के लिए 20 किलोग्राम वजन उठाकर दो मिनट में 100 मीटर की दूरी तय करने और पांच मिनट 40 सेकंड में एक किलोमीटर दौड़ने का नियम रखा गया है। महिला अभ्यर्थियों की परीक्षा 28 जुलाई को आयोजित की जाएगी।

    इन पदों पर हो रही भर्ती

    इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए विभिन्न तकनीकी और गैर-तकनीकी विभागों में ट्रैक मैनटेनर ग्रेड-चार (सर्वाधिक पद), प्वाइंट्समैन-बी, असिस्टेंट ट्रैक मशीन, असिस्टेंट ब्रिज, असिस्टेंट सिग्नल एवं टेलीकाम (एस एंड टी), असिस्टेंट लोको शेड (डीजल/इलेक्ट्रिकल) और असिस्टेंट वर्कशाप (मैकेनिकल) जैसे महत्वपूर्ण पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। पीईटी से दिव्यांगजनों, भूतपूर्व सैनिकों और कोर्स पूर्ण अधिनियम प्रशिक्षुओं (सीसीएए) को छूट दी गई है।

    225 महिला हो रही हैं शामिल

    25 जुलाई से 28 जुलाई 2026 तक चलने वाली इस शारीरिक परीक्षा के लिए कुल 3,736 अभ्यर्थियों (3,511 पुरुष एवं 225 महिला) को बुलाया गया है। यानी परीक्षा में 225 महिला अभ्यर्थी शामिल होंगी। नियमानुसार कुल 751 अभ्यर्थियों को इस परीक्षा से छूट दी गई है, जिनमें 69 दिव्यांग 282 भूतपूर्व सैनिक और 400 सीसीए उम्मीदवार शामिल हैं।

    परीक्षा की प्रगति रिपोर्ट

    परीक्षा की प्रगति रिपोर्ट के अनुसार, 25 जुलाई 2026 को बुलाए गए 1,000 अभ्यर्थियों में से 640 अभ्यर्थी उपस्थित हुए। इनमें से 251 अभ्यर्थी सफल तथा 229 असफल रहे, जबकि भारी बारिश से प्रभावित लगभग 160 अभ्यर्थियों को आरक्षित दिन पर दोबारा अवसर दिया गया है। अगले दिन 26 जुलाई 2026 को 1,250 में से 928 अभ्यर्थी उपस्थित हुए, जिनमें 622 सफल और 306 असफल घोषित किए गए। आज 27 जुलाई 2026 को कुल बुलाए गए 1,261 अभ्यर्थियों में से 872 उपस्थित हुए और इनमें से 500 सफल घोषित हुए। अबतक कुल 1071 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे हैं। जबकि 2440 अभ्यर्थी परीक्षा में उपस्थित हुए। इसमें 1373 अभ्यर्थी अभिलेखीय सत्यापन के लिए सफल हो गए हैं। 1067 अभ्यर्थी दौड़ तय समय पर पूरी नहीं कर सके।

    एंबुलेंस से लेकर सभी सुविधाएं मौजूद

    सीपीआरओ डॉ. शिवम शर्मा ने बताया कि परीक्षार्थियों के स्वास्थ्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मैदान पर त्वरित चिकित्सा सुविधा हेतु एम्बुलेंस की व्यवस्था की गई है। परीक्षा के पारदर्शी और सफल संचालन के लिए आरआरसी व प्रयागराज मंडल के रेल कर्मचारी, आरपीएफ जवान, स्काउट्स सदस्य तथा सेंट जॉन एम्बुलेंस ब्रिगेड की टीमें पूरी निष्ठा से तैनात हैं। आरआरसी चेयरमैन एवं वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी स्वयं ग्राउंड स्तर पर मौजूद रहकर पूरी प्रक्रिया का निष्पक्ष संचालन सुनिश्चित कर रहे हैं।

    यह भी पढ़ें- UP TGT PGT Recruitment : टीजीटी-पीजीटी की रिक्तियों में गड़बड़ी, कुछ भरे पद भेज दिए रिक्त; आयोग करेगा जांच

    यह भी पढ़ें- CRPF SI Ricruitment 2025 : SSC की महत्वपूर्ण सूचना, सब इंस्पेक्टर हिंदी अनुवादक भर्ती में अभ्यर्थियों का होगा फिजिकल टेस्ट