CRPF SI Ricruitment 2025 : SSC की महत्वपूर्ण सूचना, सब इंस्पेक्टर हिंदी अनुवादक भर्ती में अभ्यर्थियों का होगा फिजिकल टेस्ट
CRPF SI Ricruitment 2025 SSC ने सीआरपीएफ में सब-इंस्पेक्टर (हिंदी अनुवादक) भर्ती के लिए सूचना जारी की है। अब चयनित अभ्यर्थियों को शारीरिक मानक परीक्ष ...और पढ़ें

अभ्यर्थियों को सीआरपीएफ में एसआई हिंदी अनुवादक भर्ती में अभ्यर्थियों का फिजिकल टेस्ट होगा।
HighLights
कर्मचारी चयन आयोग की सीआरपीएफ में सब इंस्पेक्टर हिंदी अनुवादक पद पर भर्ती
5 जून की भर्ती अधिसूचना, 18 जुलाई के संशोधित प्रविधानों के अनुरूप अभ्यर्थी शार्टलिस्ट
राज्य ब्यूरो, जागरण, प्रयागराज। CRPF SI Ricruitment 2025 कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने संयुक्त हिंदी अनुवादक परीक्षा-2025 से संबंधित महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। इसके तहत केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) में सब-इंस्पेक्टर (हिंदी अनुवादक) पद पर भर्ती के लिए चयनित अभ्यर्थियों को अब निर्धारित शारीरिक और चिकित्सीय परीक्षण प्रक्रिया से गुजरना होगा।
अभ्यर्थियों का पीएसटी होगा
पांच जून की भर्ती अधिसूचना तथा 18 जुलाई के संशोधित प्रविधानों के अनुरूप सीआरपीएफ शार्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों का फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (पीएसटी) आयोजित करेगा। पीएसटी में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को इसके बाद दस्तावेज सत्यापन, विस्तृत चिकित्सीय परीक्षण तथा आवश्यकता पड़ने पर रिव्यू मेडिकल एग्जामिनेशन कराना होगा।
चयन प्रक्रिया समयबद्ध ढंग से पूरी हो सकेगी
CRPF SI Ricruitment 2025 इन सभी प्रक्रियाओं का आयोजन क्रमवार और लगातार दिनों में किया जाएगा, ताकि चयन प्रक्रिया समयबद्ध ढंग से पूरी की जा सके। यह उन अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण है जिन्होंने सीआरपीएफ में सब-इंस्पेक्टर (हिंदी अनुवादक) पद के लिए आवेदन किया है।