AU UG Admission Update : आठ अंक लुढ़का BA LLB का दूसरा कटऑफ, दो और विषयों का भी जारी, प्रवेश की समय सीमा तय
इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने बीएएलएलबी, बीकॉम और पंचवर्षीय पर्यावरण एवं आपदा प्रबंधन पाठ्यक्रमों की दूसरी कटऑफ सूची जारी की है। बीएएलएलबी का कटऑफ आठ अंक ...और पढ़ें

इलाहाबाद विश्वविद्यालय।
HighLights
BALLB में चयनित अभ्यर्थियों 28 जुलाई की शाम 6 बजे तक प्रवेश शुल्क जमा करें
BALLB, BCom व पंचवर्षीय पर्यावरण एवं आपदा प्रबंधन का दूसरा कटऑफ जारी
जागरण संवाददाता, प्रयागराज। AU UG Admission Update इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने स्नातक प्रवेश सत्र 2026-27 के तहत सोमवार को तीन प्रमुख पाठ्यक्रमों बीएएलएलबी, बीकाम और पंचवर्षीय पर्यावरण एवं आपदा प्रबंधन का दूसरा कटऑफ सूची जारी कर दी। बीएएलएलबी का कटऑफ आठ अंक गिरा है। नया कटऑफ जारी होने के साथ ही अभ्यर्थियों के लिए निर्धारित समय सीमा के भीतर शुल्क जमा कर प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने का अवसर मिलेगा।
बीएएलएलबी में सामान्य व आरक्षित वर्ग का कटऑफ
पांच वर्षीय बीएएलएलबी पाठ्यक्रम के लिए जारी दूसरे कटऑफ में अनारक्षित वर्ग के लिए 569 से 576 अंक, ओबीसी का 535 से 553 अंक, एससी का 503 से 529 अंक तथा एसटी वर्ग का 400 से 435 अंक निर्धारित किया गया है। इस पाठ्यक्रम के चयनित अभ्यर्थियों को 28 जुलाई शाम छह बजे तक प्रवेश शुल्क जमा करना होगा।
पर्यावरण एवं आपदा प्रबंधन पाठ्यक्रम का कटऑफ
पंचवर्षीय पर्यावरण एवं आपदा प्रबंधन पाठ्यक्रम में अनारक्षित वर्ग के लिए 403 या उससे अधिक, ईडब्ल्यूएस के लिए 384, ओबीसी के लिए 350, एससी के लिए 326 तथा एसटी वर्ग के लिए 279 या उससे अधिक सीयूईटी अंक अंक निर्धारित किए गए हैं। चयनित अभ्यर्थी 28 जुलाई रात 10 बजे से 30 जुलाई रात 11 बजे तक ऑनलाइन शुल्क जमा कर सकेंगे।
बीकॉम में सामान्य व आरक्षित वर्ग का कटऑफ
AU UG Admission Update बीकॉम के दूसरे कटऑफ में अनारक्षित वर्ग के लिए 474.8 से 492.9 अंक निर्धारित किए गए हैं। ओबीसी वर्ग के लिए 433 से 474.79, ईडब्ल्यूएस के लिए 441 से 474.79, एससी के लिए 379 से 474.79 तथा एसटी वर्ग के लिए 355 से 474.79 अंक तय किए गए हैं। इस पाठ्यक्रम के लिए चयनित अभ्यर्थी 29 जुलाई सुबह 11 बजे तक शुल्क जमा कर सकेंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन ने अभ्यर्थियों से निर्धारित समय सीमा के भीतर शुल्क जमा करने और आवश्यक दस्तावेजों की औपचारिकताएं पूरी करने की अपील की है।