Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    2.50 लाख रुपये देकर प्रयागराज में फ्लैट खरीदने को कराएं रजिस्ट्रेशन, 2-BHK की कीमत 25 लाख होगी

    By Digital Desk Edited By: Brijesh Srivastava
    Updated: Mon, 27 Jul 2026 12:31 PM (IST)

    प्रयागराज विकास प्राधिकरण कसारी-मसारी में माफिया अतीक अहमद की कब्ज़ाई ज़मीन पर 700 टू-बीएचके फ्लैट बनाएगा। दिसंबर से 25 लाख रुपये के इन फ्लैटों के लिए ...और पढ़ें

    प्रयागराज में 2.50 लाख रुपये देकर पीडीए की नई आवास योजना में फ्लैट के रजिस्ट्रेशन की सुविधा मिलेगी।

    प्रयागराज में 2.50 लाख रुपये देकर पीडीए की नई आवास योजना में फ्लैट के रजिस्ट्रेशन की सुविधा मिलेगी।

    HighLights

    1. पीडीए कसारी-मसारी आवास योजना में 700 फ्लैट बनाएगा

    2. अक्टूबर-नवंबर के बीच ग्रुप हाउसिंग के लिए होगा भूमि पूजन

    जागरण संवाददाता, प्रयागराज। प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) कसारी-मसारी आवास योजना में माफिया अतीक अहमद के पुराने घर के पास ग्रुप हाउसिंग करने जा रहा है। इस ग्रुप हाउसिंग में टू- बीएचके के लगभग 700 फ्लैटों का निर्माण किया जाएगा। एक फ्लैट की कीमत 25 लाख रुपये निर्धारित की गई है।

    दिसंबर में फ्लैट का 10% दाम देकर कराएं रजिस्ट्रेशन

    फ्लैटों को बनाने के लिए भूमि पूजन दीपावली के पहले यानी अक्टूबर में पीडीए की ओर से किया जाएगा। फ्लैटों को खरीदने के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया दिसंबर में शुरू होगी। रजिस्ट्रेशन के दौरान ही फ्लैट खरीदने वालों को निर्धारित कीमत का 10 प्रतिशत यानी 2.50 लाख रुपये जमा करना होगा।

    अनुमति को पीडीए ने रेरा में आवेदन किया

    माफिया अतीक अहमद अपने पुराने घर के पास पीडीए की लगभग नौ हजार वर्ग मीटर जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया था। उस जमीन को अब पीडीए अपने कब्जे में लेकर फ्लैट बनाने का निर्णय लिया है। फ्लैट बनाने की अनुमति के लिए पीडीए की ओर से रियल एस्टेट रेग्युलेटरी अथारिटी (रेरा) में ऑनलाइन आवेदन किया जा चुका है।

    सीमित आय वालों के लिए फ्लैट सुविधा 

    फ्लैटों का निर्माण तीन वर्ष के भीतर पीडीए की ओर से कराया जाएगा। फ्लैटों की बिक्री लाटरी के माध्यम से की जाएगी। पीडीए के जोनल अधिकारी सूरज पटेल ने बताया कि सीमित आय वालों के लिए कसारी-मसारी आवास योजना में फ्लैट का निर्माण कराने की योजना बनाई गई है। आने वाले कुछ महीनों में रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया जाएगा।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- प्रयागराज में यमुना तट पर बनेगा आठ मंजिला आलीशान होटल, पर्यटकों को कम कीमत पर ठहरने-भोजन की व्यवस्था रहेगी

    यह भी पढ़ें- 'कांवर मार्ग पर फर्जी नाम से संचालित ढाबे व मांस-मदिरा की दुकानें बंद होंगी', डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने दिखाए तल्ख तेवर