Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    प्रयागराज में यमुना तट पर बनेगा आठ मंजिला आलीशान होटल, पर्यटकों को कम कीमत पर ठहरने-भोजन की व्यवस्था रहेगी

    By Digital Desk Edited By: Brijesh Srivastava
    Updated: Sun, 26 Jul 2026 12:42 PM (IST)

    प्रयागराज में यमुना तट पर आठ मंजिला आलीशान होटल बनेगा, जिसमें पर्यटकों को कम कीमत पर ठहरने और भोजन की सुविधा मिलेगी। अरैल क्षेत्र में 50 करोड़ रुपये स ...और पढ़ें

    प्रयागराज के अरैल में यमुना किनारे लग्जरी होटल बनेगा, पर्यटकों को लुभाएगा।

    प्रयागराज के अरैल में यमुना किनारे लग्जरी होटल बनेगा, पर्यटकों को लुभाएगा।

    HighLights

    1. अरैल में 50 करोड़ रुपये धनराशि होटल निर्माण में खर्च होगी

    2. एक हेक्टेयर से अधिक में होटल बनाने का प्रस्ताव भेजा गया

    जागरण संवाददाता, प्रयागराज। तीर्थराज प्रयाग में कालिंदी (यमुना) तट पर अद्भुत शिवालय पार्क हर किसी के आकर्षण का केंद्र है। साहित्य पार्क का भी निर्माण यमुना के किनारे अरैल में कराया जा रहा है। इसी क्षेत्र में त्रिवेणी पुष्प अलौकिक आभा बिखेर रहा है जो पर्यटकों और श्रद्धालुओं के लिए आकर्षक और आस्था का केंद्र बना है।

    अरैल में बनेका हाईटेक होटल 

    अब इसी क्षेत्र में नगर निगम लगभग एक हेक्टेयर क्षेत्रफल में आलीशान होटल का निर्माण करने का विचार कर रहा है। अरैल के पास बनने वाले इस हाईटेक होटल का निर्माण कुछ महीनों में शुरू हो जाएगा। होटल की ऊंचाई आठ तल रहेगी। इसे 50 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि से बनाया जाएगा।

    होटल में वाहन पार्किंग की रहेगी व्यवस्था 

    शहर के अन्य होटलों की तुलना में इसमें कमरे व भोजन कम कीमत में उपलब्ध होंगे, जो पर्यटकों के लिए बेहतर होगा। होटल में पार्किंग का बेहतर प्रबंध किया जाएगा। एक साथ 150 से 200 वाहनों की पार्किंग आसानी से की जा सकेगी।

    पर्यटकों को बेहतर सुविधा मिलेगी 

    नगर निगम के मुख्य अभियंता दिनेश चंद्र सचान के अनुसार शहर में आने वाले पर्यटकों को बेहतर सुविधा दिलाने के लिए शिवालय पार्क और सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के नजदीक होटल का निर्माण किया जाएगा। शासन के पास इस प्रस्ताव को भेज दिया गया है। बजट मिलने के बाद निर्माण शुरू कराया जाएगा। इससे लोगों को तो बेहतर सुविधा मिलेगी ही निगम की आय भी बढ़ेगी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- असिस्टेंट प्रोफेसर की 2107 रिक्तियों में कुछ विषयों पर उठाए गए प्रश्न, उच्च शिक्षा निदेशालय से मांगी स्पष्टता

    यह भी पढ़ें- प्रयागराज हनुमान मंदिर चढ़ावा घोटाला : अनियमितता की जांच के लिए SIT गठित, दो सप्ताह में देगी रिपोर्ट