Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    UP Board Compartment Exam 2026 : 92 केंद्रों पर 28 जुलाई को होगी यूपी बोर्ड की कंपार्टमेंट परीक्षा

    By Awadhesh Pandey Edited By: Brijesh Srivastava
    Updated: Mon, 27 Jul 2026 07:33 PM (IST)

    यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट परीक्षा 28 जुलाई को 92 केंद्रों पर होगी, जिसमें 42 हजार से अधिक परीक्षार्थी शामिल होंगे। पहली बार उत् ...और पढ़ें

    UP Board Compartment Exam 2026 यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटर की कंपार्टमेंट परीक्षा 28 जुलाई को होगी।

    UP Board Compartment Exam 2026 यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटर की कंपार्टमेंट परीक्षा 28 जुलाई को होगी।

    HighLights

    1. हाईस्कूल के 20,851 व इंटरमीडिएट के 21,227 परीक्षार्थी होंगे सम्मिलित

    2. पहली बार कंपार्टमेंट परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन ऑनलाइन होगा

    राज्य ब्यूरो, जागरण, प्रयागराज। UP Board Compartment Exam 2026 यूपी बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट परीक्षा 28 जुलाई को कराई जाएगी। इसके लिए प्रदेश भर में कुल 92 केंद्र बनाए गए हैं। हाईस्कूल की परीक्षा में 20,851 तथा इंटरमीडिएट की परीक्षा में 21,227 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे।

    बोर्ड ने तैयारियां पूरी की

    यह पहला अवसर होगा कि कंपार्टमेंट परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन ऑनलाइन किया जाएगा। इसके लिए यूपी बोर्ड सचिव भगवती सिंह ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। उत्तर पुस्तिकाओं को एजेंसी के माध्यम से स्कैन कराकर मूल्यांकन के लिए ऑनलाइन भेजा जाएगा। इस तरह परीक्षा परिणाम जल्द जारी किए जाएंगे।

    दो पालियों में होगी परीक्षा 

    UP Board Compartment Exam 2026 बोर्ड सचिव ने बताया कि यह परीक्षा दो पालियों में कराई जाएगी। प्रथम पाली में सुबह 8.30 से 11.45 बजे तक हाईस्कूल तथा द्वितीय पाली में दोपहर 2.00 बजे से 5.15 बजे तक इंटरमीडिएट की परीक्षा कराई जाएगी। कंपार्टमेंट की प्रायोगिक परीक्षा का आयोजन कराया जा चुका है। उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए परीक्षकों को प्रशिक्षण देकर नियुक्त कर दिया गया है।

    यह भी पढ़ें- प्रयागराज में पेपर लीक प्रदर्शन मामला : छात्रों के प्रदर्शन में शामिल 10 सपा कार्यकर्ता गिरफ्तार, छुड़ाने पहुंचीं विधायक

    यह भी पढ़ें- AU UG Admission Update : आठ अंक लुढ़का BA LLB का दूसरा कटऑफ, दो और विषयों का भी जारी, प्रवेश की समय सीमा तय

    खबरें और भी