Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    प्रयागराज में पेपर लीक प्रदर्शन मामला : छात्रों के प्रदर्शन में शामिल 10 सपा कार्यकर्ता गिरफ्तार, छुड़ाने पहुंचीं विधायक

    By Digital Desk Edited By: Brijesh Srivastava
    Updated: Mon, 27 Jul 2026 06:43 PM (GMT+05:30)

    प्रयागराज में नीट पेपर लीक के विरोध में हुए प्रदर्शन में शामिल 10 सपा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है। इन्हें छुड़ाने के लिए सपा विधायक विजमा याद ...और पढ़ें

    प्रयागराज में पेपर लीक प्रदर्शन मामले में शामिल 10 सपाइयों को पुलिस ने गिरफ्तार किया।

    प्रयागराज में पेपर लीक प्रदर्शन मामले में शामिल 10 सपाइयों को पुलिस ने गिरफ्तार किया।

    HighLights

    1. दिल्ली के जंतर-मंतर में छात्रों के समर्थन में यहां सिविल लाइंस में हुआ था जबरदस्त प्रदर्शन

    2. आरोपितों को छुड़ाने के लिए सपा विधायक विजमा यादव, गीता पासी पहुंचीं क्राइम ब्रांच आफिस

    जागरण संवाददाता, प्रयागराज। नीट परीक्षा में पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर में छात्रों का विरोध प्रदर्शन चल रहा था। इसके समर्थन में प्रयागराज के सिविल लाइंस स्थित पत्थर गिरजाघर के पास संगम नगरी में 25 जुलाई को छात्रों का जबरदस्त प्रदर्शन हुआ था। पुलिस का मानना है कि इस प्रदर्शन में छात्रों की आड़ में सपाइयों की भी संलिप्तता मिली। 

    पुलिस ने सपा कार्यकर्ताओं को किया गिरफ्तार 

    छात्रों के प्रदर्शन में शामिल 10 सपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार किया। जब इसकी जानकारी सपा नेताओं को हुई तो आरोपियों को छुड़ाने के लिए सपा विधायक विजमा यादव, गीता पासी क्राइम ब्रांच आफिस पहुंच गईं। इस दौरान पुलिस से नोकझोंक भी कार्यकताओं ने की।  

    एमएलसी, जिलाध्यक्ष समेत कई हुए थे नजरबंद

    पेपर लीक मामले में 25 जुलाई को छात्रों के प्रदर्शन को लेकर पुलिस अलर्ट पर थी। समाजवादी पार्टी के नेता व पदाधिकारियों को प्रदर्शन में शामिल होने से रोकने के लिए पुलिस ने एमएलसी, जिलाध्यक्ष समेत कइयों को उनके आवास पर नजरबंद कर लिया था। दो से तीन घंटे तक पुलिसकर्मी वहां रहे और फिर चले गए।

    पुलिस की पैनी नजर थी 

    जिलाध्यक्ष अनिल यादव के शांतिपुरम कालोनी स्थित आवास पर दोपहर करीब एक बजे पुलिसकर्मी पहुंचे। उस समय जिलाध्यक्ष के साथ एमएलसी डा. मान सिंह यादव आदि बातचीत कर रहे थे। पुलिस ने सभी को नजरबंद कर लिया था। खबर पाकर पार्टी कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष के घर पहुंचे और कार्रवाई का विरोध किया, लेकिन किसी की नहीं सुनी गई। वहीं, सलोरी में महानगर अध्यक्ष रविंद्र यादव व जार्जटाउन में रहने वाले वरिष्ठ सपा नेता संदीप यादव के घर भी पुलिस पहुंची थी। हालांकि, संदीप यादव पुलिस के पहुंचने से पहले ही निकल गए थे। इसी प्रकार कई अन्य सपा नेताओं व पदाधिकारियों की गतिविधियों पर भी पुलिस की पैनी नजर थी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- प्रयागराज : अपर आयुक्त को जान से मारने की धमकी, मंडलायुक्त कार्यालय में घुसकर साथियों संग गुंडे ने अभद्रता व हंगामा भी किया

    यह भी पढ़ें- UP के कई जिलों में माफिया अतीक अहमद के कब्जे से मुक्त जमीन होगी कुर्क, इस पर बनेगा गरीबों का आवास