Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    प्रयागराज : अपर आयुक्त को जान से मारने की धमकी, मंडलायुक्त कार्यालय में घुसकर साथियों संग गुंडे ने अभद्रता व हंगामा भी किया

    By tara chand Edited By: Brijesh Srivastava
    Updated: Mon, 27 Jul 2026 12:58 PM (IST)

    प्रयागराज में मंडलायुक्त कार्यालय में घुसकर हंडिया के एक गुंडे ने अपर आयुक्त (न्यायिक) जयजीत कौर को जान से मारने की धमकी दी और हंगामा किया। आरोपित और ...और पढ़ें

    प्रयागराज में अपर आयुक्त (न्यायिक) हंडिया को धमकी देने वाले गुंडे व साथियों पर केस दर्ज हुआ है।

    प्रयागराज में अपर आयुक्त (न्यायिक) हंडिया को धमकी देने वाले गुंडे व साथियों पर केस दर्ज हुआ है।

    HighLights

    1. गंगापार के हंडिया के निवासी एक गुंडे की कारस्तानी

    2. कर्नलगंज पुलिस बोली- आरोपित का आपराधिक इतिहास है

    जागरण संवाददाता, प्रयागराज। गंगापार में हंडिया के एक गुंडे ने मंडलायुक्त कार्यालय में घुसकर अपर आयुक्त (न्यायिक) जयजीत कौर से अभद्रता करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद उसने कई सहयोगियों के साथ हंगामा और नारेबाजी भी की। इस संबंध में अपर आयुक्त (न्यायिक) की तहरीर पर कर्नलगंज पुलिस ने हंडिया निवासी पवन कुमार विश्वकर्मा और 12 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

    विचाराधीन वाद में अपने पक्ष में फैसला का दबाव बनाया

    घटना 17 जुलाई की सुबह हुई थी। अपर आयुक्त का आरोप है कि पवन अपने कई सहयोगियों के साथ कार्यालय में आया। इसके विचाराधीन वाद में अपने पक्ष में फैसला करने का दबाव बनाया। जब उससे कहा गया कि गुण-दोष के आधार पर वाद का निस्तारण किया जाएगा तो पवन भड़क उठा। गाली-गलौज और अभद्रता करते हुए जान से मारने की धमकी दी। फिर नारेबाजी करते हुए हंगामा किया गया। इसे कार्यालय में अफरा-तफरी मच गई और सरकारी कार्य प्रभावित हुआ।

    पुलिस आरोपित के खिलाफ करेगी कार्रवाई 

    पवन के बारे में यह भी पता चला है कि वर्ष 2022 में उसके खिलाफ गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई थी। इसके विरुद्ध मिलावटी शराब बेचने और मारपीट करने व धमकी देने का भी मुकदमा दर्ज है। पुलिस का कहना है कि आरोपित पवन का आपराधिक इतिहास है। ऐसे में उसके खिलाफ साक्ष्य संकलित करते हुए कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी गई है।

    यह भी पढ़ें- 2.50 लाख रुपये देकर प्रयागराज में फ्लैट खरीदने को कराएं रजिस्ट्रेशन, 2-BHK की कीमत 25 लाख होगी

    यह भी पढ़ें- पेपर लीक प्रदर्शन के बीच प्रयागराज में वाहनों में तोड़फोड़ मामला, अराजकतत्वों पर शिकंजा; पुलिस ने दर्ज की दो FIR

    खबरें और भी