UP TGT PGT Recruitment : टीजीटी-पीजीटी की रिक्तियों में गड़बड़ी, कुछ भरे पद भेज दिए रिक्त; आयोग करेगा जांच
शिक्षा निदेशालय द्वारा उप्र शिक्षा सेवा चयन आयोग को भेजी गई टीजीटी-पीजीटी रिक्तियों में गड़बड़ी सामने आई है। कुछ विद्यालयों ने भरे हुए पदों को रिक्त द ...और पढ़ें

टीजीटी-पीजीटी की रिक्तियों में गड़बड़ी की शिकायत आई है।
HighLights
कुछ एडेड विद्यालयों के प्रबंधतंत्र ने आयोग को पत्र भेजकर लगाए आरोप
शिक्षा निदेशालय ने शिक्षा सेवा चयन आयोग को भेजी हैं 21,252 रिक्तियां
राज्य ब्यूरो, जागरण, प्रयागराज। TGT PGT Recruitment अशासकीय सहायता प्राप्त (एडेड) माध्यमिक विद्यालयों में प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी), प्रवक्ता संवर्ग (पीजीटी) एवं संबद्ध प्राइमरी के सहायक अध्यापक पदों पर भर्ती के लिए शिक्षा निदेशालय ने उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग को रिक्तियों का विवरण (अधियाचन) पोर्टल पर भेज तो दिया। हालांकि कई पदों को लेकर अब शिकायतें सामने आई हैं।
ऐसी शिकायतें मिली
शिक्षा निदेशालय ने विद्यालय एवं विषयवार जो रिक्तियां दर्शाई हैं, उनमें से कुछ विद्यालयों के प्रबंधतंत्र ने शिक्षा सेवा चयन आयोग को पत्र भेजकर बताया है कि उनके यहां संबंधित विषय का पद समायोजित किया जा चुका है, यानी कि भरा हुआ है। इसके अलावा ऐसी भी शिकायतें मिली हैं कि कुछ पदों को लेकर हाई कोर्ट से स्थगन (स्टे) आदेश है।
अधियाचन आयोग के पोर्टल पर भेजा गया है
चूंकि लंबित शिक्षक भर्तियां पूरी करने के साथ ही शिक्षा सेवा चयन आयोग नई भर्तियों की ओर बढ़ेगा। ऐसे में संबंधित विभागों की ओर से आयोग को अधियाचन तेजी से भेजे जा रहे हैं। उच्च शिक्षा विभाग और माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से परीक्षण कराने के बाद अधियाचन आयोग के पोर्टल पर भेजा गया है।
पद रिक्त न होने के बावजूद अधियाचित
इसके अलावा बेसिक शिक्षा विभाग को ओर से नगर क्षेत्र के विद्यालयों के रिक्त पदों का अधियाचन आयोग को ऑनलाइन तो नहीं उपलब्ध कराया गया है, लेकिन 11,508 पद रिक्त बताए गए हैं। उच्च के बाद एडेड माध्यमिक के शिक्षकों की रिक्तियां ऑनलाइन मिलने पर कुछ विद्यालयों के प्रबंधतंत्र ने पत्र लिखकर आयोग को बताया है कि उनके यहां का पद रिक्त न होने के बावजूद अधियाचित किया गया है।
खबरें और भी
आयोग शिकायतों का भी करेगा परीक्षण
आयोग के उप सचिव संजय कुमार सिंह ने बताया कि रिक्तियों का परीक्षण कराया जा रहा है। इस बीच कुछ विद्यालयों के प्रबंधंतत्र की ओर से अधियाचन को लेकर शिकायतें मिली हैं। आयोग शिकायतों का भी परीक्षण करेगा और जरूरत होने पर शिक्षा निदेशालय से भी परीक्षण कराएगा। उसके बाद टीजीटी-पीजीटी भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया जाएगा, ताकि भर्ती में कोई कानूनी अड़चन न आए।