इलाहाबाद हाई कोर्ट ने तीन न्यायिक अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में किया बदलाव, देखें किसे मिली क्या जिम्मेदारी
इलाहाबाद हाई कोर्ट प्रशासन ने तीन न्यायिक अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। इनमें एकलव्य सरोज, अन्नपूर्णा और शाश्वत पांडे शामिल हैं, जिन्ह ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर
HighLights
इलाहाबाद हाई कोर्ट ने तीन न्यायिक अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले।
एकलव्य सरोज लखनऊ में ATS मामलों के न्यायिक मजिस्ट्रेट बने।
अन्नपूर्णा गाजियाबाद में सीबीआई मामलों की विशेष मजिस्ट्रेट नियुक्त।
विधि संवाददाता, प्रयागराज। इलाहाबाद हाई कोर्ट प्रशासन ने तीन न्यायिक अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। महानिबंधक मंजीत सिंह श्योराण की ओर से शनिवार को जारी अधिसूचना के अनुसार एकलव्य सरोज, अतिरिक्त सिविल न्यायाधीश (जूनियर डिवीजन) लखनऊ को यहीं न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी नियुक्त किया गया है।
वह आतंकवाद विरोधी दस्ते द्वारा जांचे गए मामलों की सुनवाई करेंगे। सुश्री अन्नपूर्णा, अतिरिक्त सिविल न्यायाधीश (जूनियर डिवीजन) गाजियाबाद यहीं सीबीआई मामलों से संबंधित केसों की सुनवाई के लिए विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी नियुक्त की गईं हैं।
अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश लखनऊ शाश्वत पांडे को यहीं अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। वह आतंकवाद विरोधी दस्ते द्वारा जांचे गए मामलों की सुनवाई करेंगे।