प्रयागराज के कॉल्विन अस्पताल के डाॅक्टर पर हमला, जान से मारने की धमकी; पुलिस ने 14 दिन बाद मुकदमा दर्ज किया
प्रयागराज के कॉल्विन अस्पताल में डॉक्टर पर बाइक सवार युवकों ने हमला किया और जान से मारने की धमकी दी। शहर के शाहगंज थाने की पुलिस ने घटना के 14 दिन बाद ...और पढ़ें

प्रयागराज में कॉल्विन अस्पताल के डॉक्टर पर जानलेवा हमले में केस दर्ज हुआ है।
HighLights
पीड़ित डॉक्टर ने शहर के शाहगंज थाने में दी थी तहरीर
ऑपरेशन थिएटर से ड्यूटी खत्म कर घर जाते समय वारदात
जागरण संवाददाता, प्रयागराज। कॉल्विन अस्पताल के डाॅक्टर गौरव पांडेय पर बाइक सवार युवकों ने हमला किया। विरोध पर जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद पीड़ित ने शाहगंज थाने में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने अब 14 दिन बाद मुकदमा पंजीकृत किया।
अस्पताल के बाहर की घटना
मोती लाल नेहरू मेडिकल कालेज के डाॅक्टर गौरव पांडेय ने तहरीर के माध्यम से पुलिस को बताया कि उनकी ड्यूटी काॅल्विन अस्पताल के सर्जरी विभाग में थी। उन्होंने बताया कि करीब 14 दिन पूर्व वह काॅल्विन अस्पताल में ऑपरेशन थिएटर से खाली होने के घर जा रहे थे। इसी बीच अस्पताल के बाहर चाय की दुकान के पास वह खड़े थे।
केस दर्ज कर पुलिस कर रही जांच-पड़ताल
उनका आरोप है कि इसी दौरान दो बाइक से पांच युवक आए और गाली-गलौज करते हुए हमला कर दिया। विरोध पर जान से मारने की धमकी दी। भीड़ जुटने पर हमलावर मौके से भाग निकले। पुलिस का कहना है कि घटना का कारण साफ नहीं है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करते हुए जांच की जा रही है।
चाकू से हमला कर पिता-पुत्र को घायल किया
शहर में हिंदू हास्टल चौराहे के पास कुछ युवकों ने चंद्रशेखर साहू और उसके बेटे मयंक को रोक लिया। इसके बाद दोनों पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गए। घटना के बाद चंद्रशेखर ने कर्नलगंज थाने में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
खबरें और भी
डिलीवरी पहुंचाने जा रहे थे करेली
पीड़ित का कहना है कि वह अपने बेटे के साथ डिलीवरी ब्वाय का काम करता है। जोमैटो की डिलीवरी पहुंचाने के लिए करेली जा रहा था, तभी नकाबपोश दो युवकों ने रोक लिया और चाकू मारकर घायल कर दिया। इसके बाद हमलावर वहां से भाग निकले। राहगीरों की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया।