Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यूपी टीईटी 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू, त्रुटि संशोधन शुल्क जमा कर 1 मई तक हो सकेगा; हेल्पलाइन नंबर जारी

    By Awadhesh Pandey Edited By: Brijesh Srivastava
    Updated: Sat, 28 Mar 2026 02:16 PM (IST)

    उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष ने पोर् ...और पढ़ें

    यूपीटीईटी 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू है।

    यूपीटीईटी 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू है।

    HighLights

    1. उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष ने ऑनलाइन माध्यम से पोर्टल को गो-लाइव किया

    2. तकनीकी समस्या आने पर अभ्यर्थी 9899677276 नंबर पर संपर्क कर समाधान पा सकते हैं

    3. आवेदन से पहले ओटीआर नंबर वेबसाइट पर उपलब्ध विंडो पर जानकारी भरकर लेना अनिवार्य

    राज्य ब्यूरो, जागरण, प्रयागराज। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 (यूपीटीईटी) के लिए आनलाइन आवेदन/रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू हो गई है। आवेदन प्रक्रिया शुरू करने से पहले उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष डाॅ. प्रशांत कुमार ने ऑनलाइन माध्यम से पोर्टल को गो-लाइव किया। आवेदन 26 अप्रैल तक किए जा सकेंगे।

    वेबसाइट पर हेल्पलाइन नंबर व ईमेल जारी

    आवेदन में कोई त्रुटि होने पर संशोधन शुल्क जमा कर एक मई तक संशोधन किए जा सकेंगे। इस दौरान आयोग के परीक्षा नियंत्रक, उपसचिव एवं बैंक के कर्मचारी उपस्थित रहे। आयोग ने अभ्यर्थियों की सहूलियत के लिए वेबसाइट पर हेल्पलाइन नंबर एवं ईमेल आइडी जारी किए हैं।

    अर्हता संबंधी समस्या के लिए इस नंबर पर करें संपर्क

    आयोग के उप सचिव संजय कुमार सिंह के अनुसार आवेदन करते समय किसी तरह की तकनीकी समस्या आने पर अभ्यर्थी सोमवार से शनिवार तक सुबह नौ बजे से शाम छह बजे तक 9899677276 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। अर्हता संबंधी समस्या के समाधान के लिए सुबह 10 से शाम पांच बजे तक 0532-2466851 नंबर पर संपर्क किया जा सकेगा। 

    शुल्क संबंधी समस्या के समाधान के लिए ये नंबर है 

    शुल्क संबंधी दिक्कतों के समाधान के लिए एसबीआइ के नंबर 022-65361671 तथा आइसीआइसीआइ बैंक से जुड़े नंबर 9653686149 पर अभ्यर्थी संपर्क कर सकेंगे। आयोग की वेबसाइट upessc.gov.up.in पर दी गई ई-मेल आइडी व अन्य नंबरों की जानकारी उपलब्ध कराई गई है। आवेदन करने से पहले वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) नंबर वेबसाइट पर उपलब्ध विंडो पर जानकारी भरकर प्राप्त करना अनिवार्य है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- UPTET 2026 : जिनकी एक से अधिक जीवित पत्नियां हैं, वह टीईटी में नहीं कर सकेंगे आवेदन; सिर्फ इस स्थिति में मिलेगा मौका

    यह भी पढ़ें- प्रयागराज हवाई अड्डे पर 29 मार्च से उड़ानों के समय में बदलाव हुआ है, यात्रा से पहले यहां देखें नया शेड्यूल