प्रयागराज हवाई अड्डे पर 29 मार्च से उड़ानों के समय में बदलाव हुआ है, यात्रा से पहले यहां देखें नया शेड्यूल
प्रयागराज एयरपोर्ट से 29 मार्च से उड़ानों का समय बदल जाएगा। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय की ग्रीष्मकालीन समय-सारिणी लागू होने से विमानों के समय में 15 मि ...और पढ़ें

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय की 'ग्रीष्मकालीन समय-सारिणी' के तहत प्रयागराज एयरपोर्ट से उड़ानों का समय बदल जाएगा।
HighLights
विमानों के आवागमन का समय 15 मिनट से लेकर ढाई घंटे तक बदला
नागरिक उड्डयन महानिदेशालय की 'ग्रीष्मकालीन समय-सारिणी' लागू
जागरण संवाददाता, प्रयागराज। अगर आप संगम नगरी से हवाई सफर करने की योजना बना रहे हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। आगामी 29 मार्च से प्रयागराज एयरपोर्ट से संचालित होने वाली उड़ानों के समय में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय की 'ग्रीष्मकालीन समय-सारिणी' लागू होने के कारण विमानों के आवागमन का समय 15 मिनट से लेकर ढाई घंटे तक बदल गया है।
इंडिगो और अकासा की उड़ानों में बड़ा फेरबदल
नए शेड्यूल के मुताबिक, इंडिगो, अकासा और अलाइंस एयर की उड़ानों के समय को संशोधित किया गया है। सबसे बड़ा बदलाव दिल्ली और हैदराबाद की फ्लाइट्स में देखा जा रहा है।
दिल्ली की उड़ान : इंडिगो की दिल्ली फ्लाइट अब दोपहर 3:10 के बजाय 12:50 बजे ही उड़ान भरेगी।
हैदराबाद की उड़ान : यह फ्लाइट अब दोपहर के बजाय सुबह 11:40 बजे रवाना होगी।
मुंबई और बेंगलुरु : इन शहरों की उड़ानों के समय में थोड़ी देरी की गई है, जिससे यात्रियों को एयरपोर्ट पहुंचने के लिए अतिरिक्त समय मिल सकेगा।
सीधी उड़ानें : नहीं मिली कोई नई सौगात
प्रयागराज के यात्रियों को उम्मीद थी कि ग्रीष्मकालीन शेड्यूल में कुछ नए शहरों के लिए उड़ानें शुरू होंगी या बंद हो चुकी उड़ानों को दोबारा बहाल किया जाएगा, लेकिन फिलहाल ऐसा नहीं हुआ है। अभी भी प्रयागराज से केवल दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद, भुवनेश्वर और बिलासपुर के लिए ही सीधी उड़ानें उपलब्ध रहेंगी।
एक नजर में नई समय-सारिणी (29 मार्च से प्रभावी)
इंडिगो एयरलाइंस
रूट आगमन प्रस्थान
मुंबई-प्रयागराज सुबह 11:30 दोपहर 01:25
प्रयागराज- मुंबई दोपहर 02:05 शाम 04:20
बेंगलुरु-प्रयागराज सुबह 11:15 दोपहर 01:35
प्रयागराज-बेंगलुरु दोपहर 02:15 शाम 04:40
दिल्ली-प्रयागराज सुबह 10:55 दोपहर 12:20
प्रयागराज-दिल्ली दोपहर 12:50 दोपहर 02:20
हैदराबाद-प्रयागराज सुबह 09:10 सुबह 11:10
प्रयागराज-हैदराबाद सुबह 11:40 दोपहर 01:40
भुवनेश्वर-प्रयागराज सुबह 09:35 सुबह 11:40
प्रयागराज-भुवनेश्वर दोपहर 12:00 दोपहर 02:00
अकासा एयर
रूट आगमन प्रस्थान
मुंबई-प्रयागराज दोपहर 12:45 दोपहर 03:05
प्रयागराज-मुंबई शाम 04:00 शाम 06:20
खबरें और भी
एलाइंस एयर
रूट आगमन प्रस्थान
दिल्ली-प्रयागराज सुबह 07:50 सुबह 09:40
प्रयागराज-दिल्ली दोपहर 12:30 दोपहर 02:20
बिलासपुर-प्रयागराज सुबह 10:50 दोपहर 12:10
प्रयागराज-बिलासपुर सुबह 10:05 सुबह 11:25
यात्रियों के लिए सलाह
विमानन कंपनियों ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा से पहले संबंधित एयरलाइन की वेबसाइट या ऐप पर जाकर फ्लाइट का स्टेटस जरूर चेक कर लें, ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।