Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    प्रयागराज: 20 साल पुराने पार्क पर कब्जा केस में आजम खान का नाम आया सामने, CM के आदेश पर SIT गठित

    Updated: Mon, 10 Aug 2026 10:05 AM (IST)

    प्रयागराज के दरियाबाद में पार्क की जमीन पर 20 साल पुराने कब्जे के मामले में पूर्व मंत्री आजम खान का नाम सामने आया है। सीएम योगी के आदेश पर डीएम ने उच् ...और पढ़ें

    प्रयागराज में 20 साल पुराने पार्क पर कब्जा मामले में आजम खान का नाम।

    प्रयागराज में 20 साल पुराने पार्क पर कब्जा मामले में आजम खान का नाम।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, प्रयागराज। शहर के दरियाबाद मोहल्ले में पार्क की जमीन और उससे सटी 20 फीट चौड़ी सड़क पर कब्जा का मामला 20 वर्षों बाद फिर से चर्चा में आया है।

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश पर डीएम मनीष कुमार वर्मा ने एडीएम सिटी सत्यम कुमार मिश्र, प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) के सचिव विनीत कुमार सिंह और डीसीपी सिटी मनीष शांडिल्य के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित की है।

    20 साल पुराना केस

    यह मामला 2006 का है, जब प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार थी और आजम खान नगर विकास मंत्री थे। तीन दिन की सार्वजनिक छुट्टी 14, 15 और 18 अगस्त को थी, उसी दौरान माफिया अतीक अहमद के करीबियों ने पार्क की जमीन पर कब्जा करना शुरू किया था।

    स्थानीय निवासियों ने इसका विरोध किया और अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन आजम खान ने अधिकारियों को कार्रवाई करने से रोक दिया था।

    मामला सीएम योगी के पास पहुंचा

    हाल ही में यह मामला मुख्यमंत्री योगी के पास पहुंचा, जिसके बाद उन्होंने उच्च स्तरीय जांच का आदेश दिया। डीएम के निर्देश पर पीडीए सचिव ने जांच शुरू कर दी है। इस प्रकरण में सदर तहसील और नगर निगम से राजस्व अभिलेख मांगे गए हैं।

    आजम खान के करीबी का नाम भी शामिल

    माना जा रहा है कि जल्द ही पार्क पर अवैध कब्जा हटाने के लिए कार्रवाई की जाएगी। लगभग चार करोड़ रुपये कीमत की इस भूमि पर तीन दिनों कब्जा किया गया था। बताते हैं कि जिन लोगों ने जमीन पर कब्जा किया है, वे आजम खान के करीबी हैं। आजम जब भी प्रयागराज आते थे तो इनके घर अवश्य जाते थे। आजम खान इन दिनों विभिन्न मामलों में जेल में बंद हैं।

    खबरें और भी

    मुख्यमंत्री के जनता दर्शन में की गई शिकायत को लेकर शासन से आए पत्र के क्रम में विशेष जांच दल का गठन किया गया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।
    -मनीष कुमार वर्मा, डीएम

    महापौर के साथ स्थानीय लोग गए थे मुख्यमंत्री के पास

    मामले में स्थानीय लोग महापौर गणेश केशरवानी के साथ पिछले दिनों मुख्यमंत्री योगी के पास गए थे। लोगों ने शिकायत की थी कि पार्क में बच्चे खेलते थे और बुजुर्ग टहलते थे। मुख्यमंत्री से मांग की गई है कि पार्क की जमीन को कब्जा मुक्त कराया जाए।

    यह भी पढ़ें- माफिया अतीक के बेटे उमर के समर्थकों ने प्रयागराज-प्रतापगढ़ में तोड़ा टोल प्लाजा का बैरियर, कर्मियों को कुचलने की कोशिश की