Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दादा की मजार पर कब आएंगे राहुल? प्रयागराज में फिरोज जहांगीर गांधी की कब्र पर फूल चढ़ाकर भाजपा ने फेंका पासा

    Updated: Sat, 08 Aug 2026 09:21 AM (IST)

    राहुल गांधी के प्रयागराज आगमन से पहले भाजपा ने फिरोज जहांगीर गांधी की कब्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन पर निशाना साधा। पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध ...और पढ़ें

    मजार पर फूल चढ़ाने पहुंचे पूर्व मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह और भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश पाल व अन्य भाजपाई।

    मजार पर फूल चढ़ाने पहुंचे पूर्व मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह और भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश पाल व अन्य भाजपाई।

    HighLights

    1. राहुल गांधी के प्रयागराज आगमन से पहले भाजपा का दांव।

    2. भाजपा नेताओं ने फिरोज गांधी की कब्र पर चढ़ाए श्रद्धासुमन।

    3. राहुल से दादा की मजार पर न आने का पूछा सवाल।

    जागरण संवाददाता, प्रयागराज। जंतर-मंतर पर जेन-जी के आंदोलन के बाद राहुल गांधी छात्रों से संवाद के लिए संगम नगरी शनिवार को आ रहे हैं। निश्चित ही वह भाजपा को कठघरे में खड़ा करेंगे। इससे पहले भाजपा ने भी उनके लिए व्यूह रचना की। पहली चाल फिरोज जहांगीर गांधी की कब्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर भाजपा के पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश पाल व पूर्व मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने चली।

    पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ने पूछा- दादा की मजार पर कब आएंगे राहुल

    पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, जिस परिवार का देश की राजनीति में दशकों तक वर्चस्व रहा हो, वह अपने पूर्वजों को सम्मान देने से बचता है। जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी प्रधानमंत्री रहे। उनकी बहू सोनिया गांधी संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन की चेयरपर्सन रहीं। पौत्र राहुल गांधी लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष हैं फिर भी फिरोज जहांगीर गांधी की कब्र वर्षों से अपने परिवार के लोगों से दो फूल के लिए तरस रही है। यह गांधी परिवार की अपने पूर्वजों के प्रति संवेदनहीनता और राजनीतिक अवसरवादिता को दर्शाता है।

    पूर्व मंत्री ने कहा- जो अपने दादा का सम्मान नहीं करता, वह जेन जी को क्या सीख देगा

    अध्यक्ष ने कहा कांग्रेस और गांधी परिवार अपनी सुविधा के अनुसार पहचान प्रस्तुत करता है। यदि वे फिरोज की कब्र पर श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे तो वास्तविकता देश के सामने आ जाएगी। चुनावों के समय ये स्वयं को हिंदू और ब्राह्मण बताते हैं लेकिन उनकी कथनी और करनी में बड़ा अंतर है। राजनीतिक लाभ के लिए पहचान तक बदलने से नहीं बाज आते।

    यह भी पढ़ें- हाथ में ककोरा लेकर डीएम आगरा के पास पहुंचा किसान बोला- बहुत धन्यवाद, आपने 30 दिन में सुलाझा दी समस्या

    पूर्व मंत्री सिद्धार्थनाथ ने कहा, प्रियंका और राहुल ने प्रयागराज आने पर क्यों कभी अपने दादा की कब्र पर आकर प्रणाम नहीं किया। क्या उनका सम्मान केवल दादी इंदिरा तक सीमित है? वह प्रधानमंत्री थीं इसलिए। भारतीय संस्कृति में बड़ों व पूर्वजों के सम्मान का संस्कार दिया जाता है। कुछ लोगों ने पारसी समाज के इस कब्रिस्तान के रख रखाव की ओर ध्यान आकर्षित कराया था, इसीलिए विधानसभा सत्र समाप्त होते ही मैं यहां आया।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- कौन हैं 'फ्लाइंग कार' बनाने वाले अल्मोड़ा के रवि टम्टा? 20 की उम्र में बनाया हेलीकॉप्टर, 12 साल पुराना सपना किया अब पूरा

    सिटी मजिस्ट्रेट व अपर नगर आयुक्त को साफ सफाई के साथ सभी व्यवस्थाओं को ठीक कराने के लिए निर्देशित किया गया है। कब्रिस्तान की देखभाल करने वाले केयरटेकर के मानदेय आदि को ठीक करने के लिए कहा गया है।