दूल्हा निकला गंजा तो दुल्हन ने शादी से किया इन्कार, नोक-झोंक-विवाद और पंचायत के बाद मायूस लौटे बराती
प्रयागराज के हंडिया में दूल्हा गंजा निकला तो दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया, जिससे दोनों पक्षों में विवाद हो गया। पुलिस और पंचायत के बाद भी बात नहीं ...और पढ़ें

प्रयागराज के हंडिया में जौनपुर से आई थी बरात, गंजा दूल्हा देख लड़की ने शादी से मना कर दिया।
HighLights
प्रयागराज के गंगापार में हंडिया क्षेत्र में जौनपुर से आई थी बरात
थाने में हुई पंचायत में भी नहीं निकला हल, बरात बिन दुल्हन लौटी
जागरण संवाददाता, प्रयागराज। बरात आ चुकी थी, हंसी-खुशी का माहौल था, बरातियों में उत्साह था। द्वारचार की रस्म भी हो चुकी थी अब जयमाल की बारी थी। अचानक घरातियों और बरातियों में नोक-झोंक के बाद विवाद होने लगा। खाना या दहेज को लेकर नहीं बल्कि दूल्हा के गंजा होने पर विवाद हो गया।
थाने में पंचायत फिर भी नहीं बनी बात
दुल्हन को पता चला कि उसका होने वाला पति तो गंजा है। बस फिर क्या उसने शादी करने से इन्कार कर दिया। इसे लेकर घरातियों और बरातियों में नोक-झोंक के बाद विवाद हुआ। इसके बाद पंचायत भी हुई लेकिन हंडिया थाने में कई घंटे तक पंचायत चली, लेकिन कोई सकारात्मक नतीजा नहीं निकला। दुल्हन ने ससुराल जान से साफ तौर पर मना कर दिया। कोई हल नहीं निकल सका और दूल्हे को बिन दुल्हन बरात लेकर लौटना पड़ा।
जौनपुर से हंडिया कस्बा में आई थी बरात
बताया गया है कि जौनपुर के एक गांव निवासी एक युवक की बरात शनिवार रात हंडिया कस्बा में आई थी। शहनाई की धुन और संगीत के बीच घरातियों ने बरातियों का स्वागत किया। द्वारचार की रस्म भी पूरी हुई। जयमाल शुरू होने से कुछ देर पहले ही दुल्हन को पता चला कि उसका होने वाला पति गंजा है। तब वह नाराज हो गई और फिर शादी करने से मना कर दिया। इसको लेकर लड़का और लड़की पक्ष के बीच विवाद शुरू हो गया।
लड़की अपने फैसले पर अडिग रही
देखते ही देखते शादी की खुशियां नोंकझोंक और झगड़े में बदल गई। बुजुर्ग काफी देर तक दोनों पक्षों को समझाते हुए लड़की को शादी के लिए मनाते रहे, लेकिन वह अपने फैसले पर अडिग रही। विवाद बढ़ने पर लड़की पक्ष ने पुलिस को खबर दे दी। तब पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने बुलाया। वहां कई घंटे तक पंचायत चली। इसके बाद दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से रिश्ता तोड़ दिया।बिन दुल्हन बरात वापस लौट गई।
खबरें और भी
दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से तोड़ा रिश्ता
थाना प्रभारी हंडिया अनूप सरोज का कहना है कि दुल्हा के गंजा होने पर लड़की ने शादी से इन्कार कर दिया। दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से रिश्ता तोड़ा है। उधर। इस घटना से पहले मऊआइमा और बहरिया क्षेत्र में भी बिना दुल्हन बरात लौटने की घटना हो चुकी है।