Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    प्रयागराज में कांग्रेसी नेताओं को क्यों किया गया नजरबंद, घरों के बाहर तैनात किया गया भारी पुलिसबल

    Updated: Thu, 11 Sep 2025 12:41 PM (IST)

    Congress Leaders House Arrest वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का विरोध करने जा रहे कांग्रेसी नेताओं को प्रयागराज में नजरबंद किया गया है। शहर अध ...और पढ़ें

    Congress Leaders House Arrest कांग्रेस शहर अध्यक्ष फुजैल हाशमी के घर पर तैनात पुलिसकर्मी। जागरण
    Congress Leaders House Arrest कांग्रेस शहर अध्यक्ष फुजैल हाशमी के घर पर तैनात पुलिसकर्मी। जागरण

    जागरण संवाददाता, प्रयागराज। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का विरोध करने वाराणसी जा रहे कांग्रेस नेताओं को प्रयागराज में नजरबंद कर दिया गया है। पुलिस बुधवार रात से ही उन्हें नजरबंद कर दिया है और घर से बाहर निकलने नहीं दे रही है। 

    प्रयागराज शहर अध्यक्ष फुजैल हाशमी, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रवक्ता किशोर वार्ष्णेय, जिला प्रवक्ता हसीब अहमद, कोआर्डिनेटर हरिकेश त्रिपाठी, पूर्व अध्यक्ष नफीस अनवर को पुलिस ने बुधवार रात से घर से बाहर निकलने पर रोक लगा दी है। 

    यह भी पढ़ें- कौशांबी में सिरफिरे आशिक की दीवानगी से आहत युवती फंदे से झूली, 4 दिन पूर्व पिटाई व पिता को किया था अपमानित, आरोपित गिरफ्तार

    कुछ कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं के घरों के बाहर पुलिस भी तैनात कर दी गई है। इससे समस्त कांग्रेस नेता घर के अंदर ही हैं। वे बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। इसे लेकर कांग्रेस के नेताओं में पुलिस प्रशासन के प्रति आक्रोश भी है।

    यह भी पढ़ें- आजमगढ़ के जिला समाज कल्याण अधिकारी ने प्रतापगढ़ में की आत्महत्या, फंदे से लटकी मिली लाश, क्या घरेलू कलह थी वजह, हो रही जांच

    कांग्रेस के शहर अध्यक्ष फुजैल हाशमी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विरोध के पूर्व इस पुलिसिया हरकत को लोकतंत्र के विरुद्ध बताया है। उन्होंने कहा कि संविधान में सभी को हक है की वह कहीं भी जा सकते हैं और अपनी सही बात रख सकता है।

    यह भी पढ़ें- बालिका से दुष्कर्म के दोषी फूफा को 20 वर्ष की कठोर कारावास, कौशांबी में विशेष अदालत POCSO ने सुनाई सजा

    प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रवक्ता किशोर वार्ष्णेय का कहना है कि कल लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी के रायबरेली पहुंचने पर भाजपा के लोगों ने दिनेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया। वह गलत था। हम विरोध करना चाहते हैं तो पुलिस के बल पर रोका जा रहा है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Roadways Smart Card : यूपी रोडवेज के डिजिटल MST कार्ड से आसान होगी यात्रा, कार्यालय के नहीं लगाने होंगे चक्कर, जानें प्रक्रिया

    वहीं शहर के साथ ही ग्रामीण इलाकों में भी पुलिस ने कांग्रेस नेताओं को उनके घरों में बुधवार रात से ही नजरबंद कर रखा है। कोरांव तहसील के पांडेयपुर गांव निवासी कांग्रेस पार्टी के पूर्व जिला उपाध्यक्ष आनंद प्रकाश शुक्ला को कोरांव पुलिस द्वारा हाउस अरेस्ट किया है।

    यह भी पढ़ें- Puja Special Train : प्रयागराज के रास्ते जबलपुर से आनंद विहार के लिए चलेगी पूजा विशेष ट्रेन, त्योहार पर यात्रियों को राहत

    उधर एसीपी मेजा एसपी उपाध्याय ने बताया कि मेजा में दो लोगों को घर में नजरबंद किया गया है। दरी गांव से नमस्ते यादव और डेलौंहा गांव के पूर्व जिलाध्यक्ष कांग्रेस अरुण तिवारी को नजरबंद रखा गया है।शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के नारीबारी चौकी अंतर्गत चौखटा में कांग्रेस यमुनापार जिला अध्यक्ष अशोक सिंह पटेल को उनके घर पर शंकरगढ़ पुलिस रात से ही नजरबंद किए हुए है।

    यह भी पढ़ें- कौशांबी में सिरफिरे आशिक की दीवानगी से आहत युवती फंदे से झूली, 4 दिन पूर्व पिटाई व पिता को किया था अपमानित, आरोपित गिरफ्तार

    बारा थाना क्षेत्र के नीबी में कांग्रेस जिला सचिव निर्भय शंकर दुबे एवं चंदरा गांव के प्रधानपति नवनीत मिश्रा उर्फ बच्चन भी नजरबंद किए गए हैं। वहीं गंगापार के नवाबगंज थाना क्षेत्र के डहरपुर उर्फ बांधपुर गांव निवासी कांग्रेस नेता पीसीसी सदस्य आशीष पांडेय को नवाबगंज इंस्पेक्टर राघवेंद्र सिंह ने हाउस अरेस्ट कर रखा है। 

    यह भी पढ़ें- प्रयागराज में मंदिर की जर्जर दीवार ढही, बुजुर्ग श्रद्धालु की मौत, कटरा के राधा-कृष्ण मंदिर का होना था जीर्णोद्धार

    फूलपुर में कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष डा. साधू चरण तिवारी,  प्रतापपुर ब्लाक अध्यक्ष प्रदीप पांडेय, ब्लाक सचिव सुशील कुमार दुबे, उदय राज पांडेय, रमेश तिवारी, कृष्ण मुरारी आदि को वरिष्ठउपाध्यक्ष डा. साधू चरण तिवारी के घर पर फूलपुर पुलिस ने  नजरबंद किया है l

    यह भी पढ़ें- प्रयागराज में बाढ़ से Conjunctivitis का बढ़ा खतरा, आंखें स्वस्थ रखने को करें ये उपाय तो दूर रहेगी बीमारी, बता रहे नेत्र चिकित्सक