'राम का नाम लेकर भाजपा सत्ता में आई और उन्हीं के मंदिर से चुराया चढ़ावा', कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव राजेंद्र पाल का आरोप
कांग्रेस महासचिव राजेंद्र पाल गौतम ने भाजपा पर राम मंदिर के नाम पर सत्ता में आने और चढ़ावा चुराने का आरोप लगाया। उन्होंने प्रयागराज में राहुल गांधी के ...और पढ़ें

प्रयागराज के शंकरलाल मेमोरियल सभागार में पत्रकारों से बात करते कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम। जागरण
HighLights
यूपी प्रभारी ने बताया कि आठ अगस्त को छात्रों से संवाद करेंगे राहुल गांधी
प्रस्तावित छात्र संवाद कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा करने आए प्रयागराज
जागरण संवाददाता, प्रयागराज। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व उत्तर प्रदेश के प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने कहा, राम का नाम लेकर भाजपा सत्ता में आई और उन्हीं के मंदिर से चढ़ावा चुरा लिया। जो राम के न हुए वह भला गरीब, किसान, मजदूर, अगड़ों और पिछड़ों के क्या होंगे? अब वक्त आ गया है ऐसे लोगों को सत्ता से बाहर करने का।
राहुल के कार्यक्रम की समीक्षा को प्रयागराज आए
कांग्रेस प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के आठ अगस्त को प्रयागराज में प्रस्तावित छात्र संवाद कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा करने राजेंद्र पाल रविवार को आए। शंकरलाल मेमोरियल सभागार उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा, यह चढ़ावा चोरों की सरकार है, जो दूसरी पार्टी के विधायक और सांसद भी चुराती है।
बोले- सरकार ने शिक्षा को उद्योग बना दिया
उन्होंने कहा, मोदी सरकार ने पेपर लीक के जरिए युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है। लाखों स्कूल बंद हो गए। सरकारी स्कूलों को कमजोर किया जा रहा है। सरकार नहीं चाहती गरीबों, किसानों, मजदूरों के बच्चे पढ़े। यह सरकार केवल अमीरों के लिए बनी है। जनरल कैटेगरी के लोग भी महंगी पढ़ाई का खर्चा नहीं उठा पा रहे हैं। सरकार ने शिक्षा को उद्योग बना दिया है। सरकार ने पुलिस को हत्यारा बना दिया है। एनकांउटर के नाम पर सैकड़ों ब्राह्मणों, पिछड़े वर्ग के बच्चों, दलितों की हत्या करवा दी।
परीक्षाओं में पारदर्शिता की मांग उठाई जाएगी
चढ़ावा चोरी को लेकर संसद में सांसद पप्पू यादव द्वारा साधु का वेष धारण करके प्रदर्शन करने को लेकर कहा कि राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मामले में पुलिस को एफआईआर लिखने में 20 दिन लगे। फिर यहां तत्काल कार्रवाई क्यों? क्या यहां की पुलिस भाजपा के हाथों में खेल रही है? कहा कि प्रयागराज में होने वाले राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम में परीक्षाओं में पारदर्शिता की मांग को मजबूती से उठाई जाएगी।
खबरें और भी
पढ़े-लिखे युवाओं की समस्याएं गंभीर : अजय राय
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा, पढ़े-लिखे युवाओं की समस्याएं गंभीर होती जा रही है। वहीं कांग्रेस की समीक्षा बैठक में राष्ट्रीय प्रभारी सचिव राजेश तिवारी, केबी बैजू, सांसद उज्जवल रमण सिंह, अनुग्रह नारायण सिंह, प्रदीप मिश्र अंशुमन, शहर अध्यक्ष फुजैल हाशमी, विजय प्रकाश, मनीष मिश्रा, अशोक पटेल, अशफाक अहमद, मुकुंद तिवारी, हसीब अहमद, किशोर वार्ष्णेय, विनय पांडेय आदि मौजूद रहे।