Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'पप्पू यादव ने संतों काे किया अपमानित, समर्थन करने वाली सपा-कांग्रेस को जनता माफ नहीं करेगी' : डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक

    By Amerdeep Bhatt Edited By: Brijesh Srivastava
    Updated: Sun, 02 Aug 2026 05:42 PM (IST)

    डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने पूर्णिया सांसद पप्पू यादव द्वारा राम मंदिर अयोध्या में चढ़ावा चोरी को लेकर संतों का वेष धारण कर प्रदर्शन करने पर नाराजगी जत ...और पढ़ें

    HighLights

    1. राम मंदिर अयोध्या में चढ़ावा चोरी को लेकर पूर्णिया (बिहार) के सांसद ने किया था प्रदर्शन

    2. SRM अस्पताल का निरीक्षण कर बोले, प्रयागराज में लखनऊ जैसी सुविधाएं दिलाने का प्रयास

    जागरण संवाददाता, प्रयागराज। राम मंदिर अयोध्या में चढ़ावा चोरी को लेकर पूर्णिया (बिहार) के सांसद पप्पू यादव द्वारा साधु का वेष धारण करके प्रदर्शन करने पर प्रयागराज में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने नाराजगी व्यक्त की। कहा, पप्पू यादव ने संतों को अपमानित किया है। चढ़ावा चोरी में कोई संत तो शामिल नहीं थे, जो उनका स्वांग रचा गया। कहा कि पप्पू यादव के साथ उनका समर्थन करने वाली सपा और कांग्रेस को जनता माफ नहीं करेगी।

    एसआरएन अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाएं का जायजा लिया

    राहुल गांधी के प्रस्तावित प्रयागराज दौरे को लेकर कहा, उनसे कुछ नहीं होने वाला। कांग्रेस बिखर गई है, पार्टी खत्म हो चुकी है। रविवार को स्वरूपरानी नेहरू (एसआरएन) चिकित्सालय पहुंचे उप मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया, कहा कि प्रयागराज में लखनऊ जैसी सुविधाएं दिलाने का प्रयास है। अस्पताल से रवानगी के दौरान ब्रजेश पाठक ने सांसद डिंपल यादव को प्रधानमंत्री बनाए जाने की उठी मांग के संबंध में कहा कि यह मीडिया जाने, कोई टिप्पणी किए बिना आगे बढ़ गए।

    एसआरएन में अव्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी

    दोपहर में स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय पहुंचे ब्रजेश पाठक ने अस्पताल में कई अव्यवस्थाएं दिखने पर नाराजगी व्यक्त की। मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रो. डाॅ. एके वर्मा से कहा कि अवर अभियंता को बुलाकर कमियों को दूर कराएं। उन्होंने बच्चों के इलाज के लिए निर्माणाधीन पीडियाट्रिक अस्पताल का निरीक्षण किया। कहा कि सभी कार्य उच्च गुणवत्ता के होने चाहिए। जो समय सीमा दी गई है, इलाहाबाद कोर्ट के निर्देशों का पालन करते हुए उसे पूरा कराएं।

    यह भी पढ़ें- 'राम का नाम लेकर भाजपा सत्ता में आई और उन्हीं के मंदिर से चुराया चढ़ावा', कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव राजेंद्र पाल का आरोप

    यह भी पढ़ें- पूर्व ब्लाक प्रमुख कौड़िहार मुजफ्फर के चार भाइयों का शस्त्र लाइसेंस निरस्त, प्रयागराज DM कोर्ट की कार्रवाई

    खबरें और भी