Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    संगम नगरी में चढ़ा सियासी पारा :राहुल गांधी कल आएंगे, उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य आज पहुंचे; विपक्ष को घेरा

    By Amlendu Tripathi Edited By: Brijesh Srivastava
    Updated: Fri, 07 Aug 2026 08:41 PM (GMT+05:30)

    उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रयागराज में विपक्ष पर निशाना साधा, कहा भाजपा को सत्ता से हटाना उनके बस की बात नहीं। सपा पर रामभक्त होने का दिखाव ...और पढ़ें

    fsfsfsfsf प्रयागराज में बोलते उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य। सौ. सूचना विभाग

    fsfsfsfsf प्रयागराज में बोलते उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य। सौ. सूचना विभाग

    HighLights

    1. डिप्टी सीएम बोले- विपक्ष के बस की बात नहीं भाजपा को सत्ता से हटाना  

    2. कहा- रामभक्त होने का दिखावा करते हैं समाजवादी पार्टी के लोग

    जागरण संवाददाता, प्रयागराज। संगम नगरी में राजनीतिक पारा तेजी से चढ़ रह है। शुक्रवार को उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य दो दिन के प्रवास पर पहुंचे। पार्टीजनों से संवाद के साथ उन्होंने विपक्ष को घेरा। कहा, 14 अगस्त को देश ने विभाजन की विभीषिका देखी। नई पीढ़ी को इससे अवगत कराना जरूरी है। आने वाली पीढ़ियां ऐसी विभीषिका न देखें इसलिए उन्हें सजग करना होगा। भाजपा की सरकार 100 वर्षों तक रहनी चाहिए। दावा किया कि विपक्ष के बस की बात नहीं भाजपा को सत्ता से हटाना।

    विपक्षी नेता लोगों को बांटने की कर रहे कोशिश 

    उप मुख्यमंत्री ने कहा, वर्तमान में विपक्षी नेता लोगों को बांटने की कोशिश कर रहे हैं। हमारा मंत्र एक भारत श्रेष्ठ भार है। भाजपा का हर घर तिरंगा अभियान राष्ट्रवाद की ऐसी मशाल है जो देश के दुश्मन बुझा नहीं सकते। 2047 तक हम विकसित भारत, विकसित उत्तर प्रदेश, विकसित प्रयागराज बनाने का संकल्प लें। सदन के बाहर पप्पू यादव ने जो स्वांग रचा साधु वेश में उससे राम भक्तों का अपमान हुआ।

    राहुल गांधी पर कसा तंज 

    केशव मौर्य ने कहा कि राहुल गांधी यदि असली जनेऊधारी हैं तो पप्पू यादव का विरोध करें। सपाइयों ने लोकसभा व विधानसभा में चर्चा नहीं होने दी। सपा का राम मंदिर या राम भक्तों से कोई लेना देना नहीं। ये तो गोली चलवाने वाले लोग हैं। सभी सपाई रामभक्त होने का दिखावा करते हैं। 

    किसान, छात्र आंदोलन की आड़ में षड़यंत्र चल रहा

    केशव ने स्पष्ट किया कि चंदा चोरी में आरोपित पकड़े गए हैं। एसआईटी गठित है। वह रिपोर्ट देगी, उसके अनुसार कार्रवाई भी होगी। पार्टी कार्यकर्ता विपक्ष की साजिश पर नजर रखें। किसान आंदोलन, छात्र आंदोलन की आड़ में देश को अस्थिर करने करने का षड़यंत्र चल रहा है।

    खबरें और भी

    अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी

    छात्र आंदोलन के दौरान प्रयागराज में प्रदर्शन में शामिल लोगों ने भाजपा नेताओं की गाड़ियों में तोड़फोड़ के संबंध में उप मुख्यमंत्री ने कहा, अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हमारे छात्र अराजक नहीं हो सकते, उनकी आड़ में गुंडे अराजकता फैलाते हैं।  

    राहुल गांधी के आने जाने से कोई फर्क नहीं पड़ता 

    सर्किट हाउस में औपचारिक बातचीत में राहुल गांधी के प्रयागराज में छात्रों की गूंज कार्यक्रम में आने के के संदर्भ में केशव ने कहा, वह पूरे देश में कहीं भी आएं जाएं युवाओं, किसानों, गरीबों और महिलाओं पर कोई फर्क नहीं पड़ने वाला। ये चारों वर्ग भाजपा के साथ है। मौलाना रशीद की ओर से कावड़ियों पर आपत्तिजनक टिप्पणी पर उपमुख्यमंत्री ने कहा, घटिया लोग जब कोई बयानबाजी करते हैं तो उसका कोई मतलब नहीं। इस मौके पर अवधेश चंद्र गुप्ता, महानगर अध्यक्ष संजय गुप्त, निर्मला पासवान, राजेश शुक्ल, प्रभाशंकर पांडेय, डा. वीके सिंह, डा. शैलेश पांडेय, पवन श्रीवास्तव, विवेक मिश्र आदि मौजूद रहे।