विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP News: प्रयागराज के स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल के डॉक्टर की संदिग्ध मौत, 'हत्‍या या आत्‍महत्‍या' जांच में जुटी पुलिस

Published: Sun, 29 Sep 2024 07:56 AM (IST)

प्रयागराज के स्वरूपरानी नेहरू (एसआरएन) अस्पताल में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। 29 वर्षीय डॉक्टर कार्तिकेय श्रीवास्तव की ...और पढ़ें

एसआरएन अस्पताल में जूनियर डॉक्टर के सुसाइड के बाद एकत्र जूनियर डॉक्टर। जागरण
एसआरएन अस्पताल में जूनियर डॉक्टर के सुसाइड के बाद एकत्र जूनियर डॉक्टर। जागरण

HighLights

  1. अस्पताल परिसर में खड़ी कार के भीतर मिले थे अचेत
  2. आत्महत्या की चर्चा, पुलिस कर रही है मामले की जांच

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। स्वरूपरानी नेहरू (एसआरएन) अस्पताल के 29 वर्षीय डाक्टर कार्तिकेय श्रीवास्तव की संदिग्ध दशा में मौत हो गई। शनिवार रात अस्पताल परिसर में खड़ी अपनी कार में वह अचेत मिले। आनन-फानन उन्हें मेडिसिन आइसीयू में ले जाकर इलाज किया गया, लेकिन उनकी सांस थम गई।

खबर पाकर पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचकर पूछताछ और छानबीन की। डाक्टरों के बीच आत्महत्या की चर्चा है। पुलिस को भी खुदकशी की सूचना दी गई थी। उत्तराखंड के कोटद्वार, अपर कालाबड़ निवासी डा. कृष्ण कुमार श्रीवास्तव के बेटे कार्तिकेय एसआरएन के हड्डी रोग विभाग में जेआर-2 थे।

वह जार्जटाउन स्थित एक फ्लैट में अपने पिता व मां प्रतिभा के साथ रहते थे। शनिवार सुबह वह आपरेशन थियेटर में ड्यूटी पर गए थे। फिर अपने साथी से कहा कि तबीयत ठीक नहीं है और एक इंजेक्शन लगवाकर चले गए थे। कुछ घंटे बाद साथी डाक्टरों ने मोबाइल पर काल किया, लेकिन रिसीव नहीं हुई।

इसे भी पढ़ें-यूपी के पूर्वांचल व अवध में झमाझम बारिश से परेशान हुए लोग

इस पर सभी खोजबीन में जुट गए। रात में कार्यालय अधीक्षक के सामने कार पार्किंग में वह अपनी कार में अचेत मिले। जांच में कार के भीतर से मसल्स को रिलैक्स करने वाला इंजेक्शन वैक्रोमियम मिला है। इसे आपरेशन के दौरान मरीज पर इस्तेमाल किया जाता है।

डीसीपी सिटी अभिषेक भारती ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी। एसआरएन के प्रमुख चिकित्साधीक्षक डा.अजय सक्सेना ने कहा कि डा. कार्तिकेय की मौत का कारण अभी नहीं पता है, जानकारी की जा रही है।

इसे भी पढ़ें-ऑनलाइन गेम में लाखों हारने की बात कहने वाला युवक बिहार नहीं, कानपुर का

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।