विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 18, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रेलवे ने त्योहार विशेष ट्रेनों की एक और सूची जारी की, प्रयागराज से होकर जाएंगी, आप भी देखें अपने रूट की ट्रेन, करा लें बुकिंग

By Jagran News Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Sat, 18 Oct 2025 04:52 PM (IST)

रेलवे ने त्योहारों को देखते हुए विशेष ट्रेनों की एक और सूची जारी की है। ये ट्रेनें प्रयागराज से होकर ...और पढ़ें

रेलवे ने त्योहारों के लिए विशेष ट्रेनों की घोषणा की है, ये प्रयागराज होकर गंतव्य की ओर जाएंगी।

रेलवे ने त्योहारों के लिए विशेष ट्रेनों की घोषणा की है, ये प्रयागराज होकर गंतव्य की ओर जाएंगी। 

HighLights

  1. दिल्ली, मुंबई, पुणे, मुजफ्फरपुर, गाजीपुर आदि के लिए विशेष ट्रेन

  2. त्योहार में अपने घर पहुंचने में यात्रियों को होगी आसानी

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। रेलवे ने त्योहार विशेष ट्रेनों की एक और सूची जारी कर दी है। यह ट्रेनें देश के विभिन्न हिस्सों से प्रमुख शहरों को प्रयागराज से जोड़ेंगी, जिससे लोगों को अपने घर तक पहुंचने में सुविधा होगी।

ट्रेनों का संचालन 18 अक्टूबर से नवंबर मध्य तक

इन ट्रेनों का संचालन 18 अक्टूबर से शुरू होकर नवंबर के मध्य तक चलेगा। इसमें से राजेंद्र नगर-आनंद विहार, हडपसर-गाजीपुर सिटी, छत्रपति शिवाजी महाराज ट.-गाजीपुर सिटी, पुणे-दानापुर, यशवंतपुर-बनारस - बेंगलुरु कैंट, यशवंतपुर-मुजफ्फरपुर के बीच विशेष ट्रेन का संचालन होगा।

विशेष ट्रेनों की समय सारिणी

- 02309 राजेंद्र नगर से रात 23:05 बजे प्रस्थान कर अगले दिन शाम 16:00 बजे आनंद विहार ट. पहुंचेगी। यह प्रयागराज में सुबह 05:30 बजे आएगी। (संचालन: 20 अक्टूबर से)

- 02310 आनंद विहार ट. से शाम 19:30 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 10 बजे राजेंद्र नगर पहुंचेगी। यह प्रयागराज में भोर में 03:50 बजे आएगी (संचालन: 21.10.25 से)

- 01453 हडपसर से शाम चार बजे प्रस्थान कर तीसरे दिन भोर में तीन बजे गाजीपुर सिटी पहुंचेगी। यह छिवकी शाम 17:20 बजे आएगी। (संचालन: 18 अक्टूबर से)

- 01454 गाजीपुर सिटी से भोर में पांच बजे प्रस्थान कर चौथे दिन शाम 16:40 बजे हडपसर (पुणे) पहुंचेगी। यह छिवकी दोपहर 14:35 बजे आएगी। (संचालन 20 अक्टूबर से)

- 01457 हडपसर से सुबह 08:30 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन शाम चार बजे दानापुर पहुंचेगी। यह छिवकी सुबह 08:55 बजे आएगी । (संचालन 18 अक्टूबर से)

- 01458: दानापुर से शाम सात बजे प्रस्थान कर चौथे दिन सुबह 06:20 बजे हडपसर पहुंचेगी। यह छिवकी रात में 02:05 बजे आएगी। (संचालन 19 अक्टूबर से)

- 01045: छत्रपति शिवाजी महाराज ट. से सुबह 07:35 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन शाम 6:30 बजे गाजीपुर सिटी पहुंचेगी। यह छिवकी सुबह 08:30 बजे आएगी। (संचालन 19 अक्टूबर से)

- 01046: गाजीपुर सिटी से रात 08:30 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन सुबह 08:20 बजे छत्रपति शिवाजी महाराज ट. पहुंचेगी। यह छिवकी सुबह 06:25 बजे आएगी। (संचालन 20 अक्टूबर से)

- 01047: छत्रपति शिवाजी महाराज ट. से दोपहर 15:00 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन रात में एक बजे बजे दानापुर पहुंचेगी। यह प्रयागराज छिवकी शाम 05:45 बजे आएगी। (संचालन 18 अक्टूबर से)

- 01048 दानापुर से तड़के चार बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन दोपहर 12:55 बजे छत्रपति शिवाजी महाराज ट. पहुंचेगी। यह प्रयागराज छिवकी सुबह 11:05 बजे आएगी (संचालन 20 अक्टूबर से)

-01467: पुणे से रात आठ बजे (17 अक्टूबर) प्रस्थान कर 19 अक्टूबर को सुबह 07:30 बजे दानापुर पहुंचेगी। यह छिवकी रात साढ़े 12 बजे। आएगी।

- 01468 दानापुर से सुबह 08:30 बजे (19 अक्टूबर) प्रस्थान कर अगले दिन शाम 17:35 बजे पुणे पहुंचेगी। यह प्रयागराज छिवकी दोपहर 14:20 बजे आएगी।

- 06235: यशवंतपुर से रविवार को सुबह सात बजे प्रस्थान कर मंगलवार को सुबह 05:00 बजे बनारस पहुंचेगी। यह प्रयागराज छिवकी रात 12:10 बजे आएगी। (संचालन 19 अक्टूबर से)-06236 बनारस से बुधवार को दोपहर 12:15 बजे प्रस्थान कर शुक्रवार को सुबह 05:00 बजे बेंगलुरु कैंट पहुंचेगी। यह छिवकी दोपहर 02:55 बजे आएगी। (संचालन 22 अक्टूबर से)

- 06261: यशवंतपुर से बुधवार को सुबह सात बजे प्रस्थान कर शुक्रवार को दोपहर 12:00 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी। यह छिवकी रात 12:10 बजे आएगी। (संचालन 22 अक्टूबर से)

- 06262 मुजफ्फरपुर से शुक्रवार को रात 23:45 बजे प्रस्थान कर सोमवार को सुबह 06:30 बजे बेंगलुरु कैंट पहुंचेगी। यह छिवकी सुबह 08:20 बजे आएगी । (संचालन 24 अक्टूबर से)

यह भी पढ़ें- Hanuman Janmotsav 2025 : हनुमान जन्मोत्सव पर महाशिवरात्रि योग, पूजन का शुभ मुहूर्त कब है, कष्ट दूर करने को क्या करें?

यह भी पढ़ें- अंडर-19 राष्ट्रीय बास्केटबाल चैंपियनशिप का आयोजन प्रयागराज में होगा, 28 राज्यों की 54 टीमें करेंगी प्रतिभाग

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।