विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IIIT Allahabad 21st Convocation : आईआईटी के दीक्षा समारोह में 22 मेधावियों को मिलेंगे पदक, दिव्यांश ओमर को 3 गोल्ड मेडल 

By Digital Desk Edited By: Brijesh Srivastava
Updated: Thu, 20 Aug 2026 12:59 PM (IST)

12 सितंबर को आयोजित होने वाले आईआईटी इलाहाबाद के 21वें दीक्षा समारोह में 22 मेधावी छात्रों को पदक दिए जाएंगे, ...और पढ़ें

भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी)  इलाहाबाद।

भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी)  इलाहाबाद।

HighLights

  1. भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान ने पदक विजेताओं की अंतिम सूची जारी की

  2. दीक्षा समारोह 12 सितंबर को आयोजित होगा, विद्यार्थियों को उपाधियां दी जाएंगी

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। IIIT Allahabad 21st Convocation भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) के 21वें दीक्षा समारोह में मेधावी विद्यार्थियों को 22 पदकों से सम्मानित किया जाएगा। संस्थान ने पदक विजेताओं की अंतिम सूची जारी कर दी है। इनमें 16 इंस्टीट्यूट मेडल और छह एंडोमेंट मेडल शामिल हैं। हालांकि एक एंडोमेंट मेडल का नाम अभी अंतिम रूप दिए जाने की प्रक्रिया में है।

दीक्षा समारोह में सबसे अधिक चर्चा में बीटेक (आइटी) के दिव्यांश ओमर रहेंगे। उन्हें चेयरमैन गोल्ड मेडल 2026, बीटेक (आईटी) इंस्टीट्यूट गोल्ड मेडल बैच 2022 तथा डॉ. टीसीएम पिल्लई मेमोरियल गोल्ड मेडल प्रदान किया जाएगा। इस तरह दिव्यांश ओमर को तीन प्रतिष्ठित गोल्ड मेडल मिलेंगे।

बीटेक (आइटी) में शाह आर्यन कल्पेशभाई को इंस्टीट्यूट सिल्वर मेडल और शशांक वर्मा मेमोरियल गोल्ड मेडल मिलेगा। वहीं कसु साई उषाश्री को बीटेक (ईसीई) इंस्टीट्यूट गोल्ड मेडल के साथ मेघा गोयल मेमोरियल गोल्ड मेडल से सम्मानित किया जाएगा। बीटेक (आइटी) में ब्रान्ज मेडल इंदुरी नागा आदित्यरेड्डी को दिया जाएगा।

बीटेक (ईसीई) में सिल्वर मेडल विधि अग्रवाल और ब्रान्ज मेडल ध्रुव अग्रवाल को मिलेगा। एमबीए में यश पंत को गोल्ड, प्रशांत को सिल्वर और मेघा केसरवानी को ब्रान्ज मेडल के लिए चुना गया है। एमटेक (आइटी) में मानसा पी. जे. को गोल्ड, उत्कर्ष चौहान को सिल्वर और उत्कर्ष कुमार को ब्रान्ज मेडल मिलेगा। एमटेक (ईसीई) में मोहम्मद कैफुद्दीन खान को गोल्ड, दीपक जोशी को सिल्वर तथा सुषमा को ब्रॉन्ज मेडल प्रदान किया जाएगा।

IIIT Allahabad 21st Convocation एंडोमेंट मेडल की सूची में मानसा महेंद्रु को नोबेल पुरस्कार विजेता प्रो. क्लाउड कोहेन-टैनूजी गोल्ड मेडल और सृष्टि चक्रवर्ती को प्रो. जोएल कोहेन-टैनूजी गोल्ड मेडल मिलेगा। दीक्षा समारोह 12 सितंबर को आयोजित होगा। समारोह में बीटेक, एमटेक, ड्यूल डिग्री, एमबीए और पीएचडी कार्यक्रमों के पात्र विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की जाएंगी।

यह भी पढ़ें- अधिवक्ता को गोली मारने के आरोप में भाजपा पार्षद का बेटा गिरफ्तार, लाइसेंसी पिस्टल बरामद नहीं कर सकी प्रयागराज पुलिस