विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अधिवक्ता को गोली मारने के आरोप में भाजपा पार्षद का बेटा गिरफ्तार, लाइसेंसी पिस्टल बरामद नहीं कर सकी प्रयागराज पुलिस

By tara chand Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Thu, 20 Aug 2026 12:37 PM (IST)

भाजपा पार्षद राजू शुक्ला के बेटे दीपक शुक्ला को प्रयागराज में अधिवक्ता अंकित कुमार सिंह को गोली मारने के आरोप ...और पढ़ें

प्रयागराज में ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज में वकील को गोली मारने के आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

प्रयागराज में ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज में वकील को गोली मारने के आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

HighLights

  1. गोली मारने के मामले में चार नामजद और कई अज्ञात पर केस दर्ज

  2.  इस मामले में अन्य आरोपितों की तलाश में पुलिस कर रही छापेमारी

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। सलोरी स्थित ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज परिसर में 18 अगस्त की रात 30 वर्षीय अधिवक्ता अंकित कुमार सिंह को गोली मारने के आरोप में भाजपा पार्षद राजू शुक्ला के बेटे दीपक शुक्ला को गिरफ्तार कर लिया गया है। हालांकि अभी घटना में प्रयुक्त लाइसेंसी पिस्टल बरामद नहीं हो सकी है।

अन्य आरोपितों की पुलिस कर रही तलाश

इससे पहले अस्पताल में भर्ती वकील अंकित की तहरीर पर कर्नलगंज पुलिस ने राजू के बेटे दीपक समेत चार नामजद और कई अज्ञात के खिलाफ हत्या की कोशिश सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। बाकी आरोपितों की भी तलाश की जा रही है।

आरोपित दीपक व अंकित साथ में करते थे प्रापर्टी डीलिंग 

कर्नलगंज थाना क्षेत्र के ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज परिसर में रहने वाले अरविंद कुमार सिंह कॉलेज में कर्मचारी हैं। उनका बेटा अंकित कुमार सिंह वकील है। पार्षद के बेटे से अंकित की पहले दोस्ती थी। वह एक साथ ही प्रापर्टी समेत दूसरी जगह पैसे का निवेश करते रहे हैं।

साथ छोड़ने के बाद बढ़ी दूरी हुआ मनमुटाव

इसी बीच अंकित ने पार्षद के बेटे का साथ छोड़ दिया और दूसरे से दोस्ती कर ली। इससे उनके बीच दूरी और मनमुटाव हो गया। कहा गया कि 18 रात करीब साढ़े 11 बजे कॉलेज परिसर में ही अंकित और पार्षद का बेटा अपने साथियों के साथ मौजूद थे। आरोप है कि इसी दौरान उनके बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। तभी पार्षद के बेटे ने लाइसेंसी पिस्टल से फायरिंग शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें- प्रयागराज में जघन्य वारदात, महिला की गला रेत कर हत्या; शक के आधार पर एक युवक पुलिस हिरासत में

यह भी पढ़ें- 50 हजार रुपये का इनामी गैंगस्टर छैला बाबू दिल्ली में छिपा बैठा था, प्रयागराज एसटीएफ ने गिरफ्तार किया

 

जान बचाकर भागा, दौड़ाकर मारी गई गोली

अंकित जान बचाने के लिए भागा तो उसे दौड़ाकर गोली मार दी। कई राउंड फायरिंग से इलाके में सनसनी फैल गई। इंस्पेक्टर कर्नलगंज संजय सिंह यादव का कहना है कि पीड़ित की तहरीर पर पार्षद के बेटे दीपक समेत कई अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।