विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

प्रयागराज में जघन्य वारदात, महिला की गला रेतकर हत्या; शक के आधार पर एक युवक पुलिस हिरासत में

By Digital Desk Edited By: Brijesh Srivastava
Updated: Thu, 20 Aug 2026 02:37 PM (IST)

प्रयागराज के गंगापार इलाके में एक 27 वर्षीय महिला ऊषा देवी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। ...और पढ़ें

प्रयागराज में सरायइनायत थाना क्षेत्र के जैतपुर गांव में महिला की हत्या की सूचना पर जुटी भीड़ व पुलिस।  जागरण

प्रयागराज में सरायइनायत थाना क्षेत्र के जैतपुर गांव में महिला की हत्या की सूचना पर जुटी भीड़ व पुलिस। जागरण

HighLights

  1. सरायइनायत थाना क्षेत्र के कोटवा रोड पर जैतपुर गांव में हुई घटना

  2. पुलिस अधिकारियों ने की पड़ताल, फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य संकलित किए

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। जनपद के गंगापार इलाके में नृशंस वारदात को अंजाम दिया गया। सरायइनायत थाना क्षेत्र के कोटवां रोड जैतपुर गांव में 27 वर्षीय महिला की कमरे के अंदर गला रेतकर हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह लोगों ने रक्तरंजित लाश देखी तो सूचना पुलिस को दी। 

ऊषा ने दिनेश से लव मैरिज की थी 

उतरांव थाना क्षेत्र के बसगिद गांव निवासी 30 वर्षीय ऊषा देवी पत्नी दिनेश कुमार की हत्या हुई है।यहां का रहने वाला दिनेश मुंबई में आटो रिक्शा चालक था। करीब पांच वर्ष पूर्व मुंबई में ऊषा से उसकी मुलाकात हुई। दोनों ने लव मैरिज की थी। 11 अगस्त को कोटवां रोड जैतपुर गांव निवासी अनिल स्वर्णकार के घर के दूसरी मंजिल पर किराए का कमरा लेकर दोनों रहने लगे। इनकी चार वर्षीय बेटी स्वीटी है।

दो दिन पूर्व पति गांव गया है

बताया जा रहा है कि ऊषा देवी का पति दो दिन पूर्व अपने गांव गया है। गुरुवार सुबह करीब 10.45 बजे बेटी स्वीटी रोते हुए नीचे आई और मकान मालिक अनिल स्वर्णकार से बताया कि मां की तबीयत बहुत खराब है। मकान मालिक आसपास के कुछ लोगों को लेकर उसके कमरे में पहुंचे तो वहां का नजारा ही अलग था। धारदार हथियार से महिला की गला रेतकर हत्या की गई थी। खून से लथपथ उसका शव पड़ा था। इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

एक युवक पुलिस हिरासत में, हो रही पूछताछ

हत्या की सूचना पाकर मौके पर पहुंची सरायइनायत थाना पुलिस ने घटनास्थल पर जांच-पड़ताल करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इसके बाद वहां पहुंचे डीसीपी गंगानगर व एसीपी थरवई भी पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का जायजा लेने के बाद महिला के परिवार के लोगों और ग्रामीणों से पूछताछ की। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंच कर साक्ष्य संकलित किए। फिलहाल हत्या किसने और क्यों की, यह रहस्य बना हुआ है। पुलिस शक के आधार पर एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। 

यह भी पढ़ें- 50 हजार रुपये का इनामी गैंगस्टर छैला बाबू दिल्ली में छिपा बैठा था, प्रयागराज एसटीएफ ने गिरफ्तार किया

यह भी पढ़ें- अधिवक्ता को गोली मारने के आरोप में भाजपा पार्षद का बेटा गिरफ्तार, लाइसेंसी पिस्टल बरामद नहीं कर सकी प्रयागराज पुलिस