50 हजार रुपये का इनामी गैंगस्टर छैला बाबू दिल्ली में छिपा बैठा था, प्रयागराज एसटीएफ ने गिरफ्तार किया
लंबे समय से फरार 50 हजार के इनामी गैंगस्टर छैला बाबू को एसटीएफ ने दिल्ली से गिरफ्तार किया है। वह ...और पढ़ें

प्रयागराज एसटीएफ की गिरफ्त में 50 हजार का इनामी गैंगस्टर छैला बाबू। सौ. एसटीएफ
HighLights
प्रयागराज में गंगापार के नवाबगंज थाना क्षेत्र के शृंगवेरपुर का निवासी है गैंगस्टर
गिरोह सरगना पर प्रयागराज के विभिन्न थानों में चोरी, लूट के कई केस पंजीकृत हैं
जागरण संवाददाता, प्रयागराज। लंबे समय से फरार चल रहे 50 हजार रुपये के इनामी गैंगस्टर छैला बाबू को स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की टीम ने दिल्ली से गिरफ्तार किया। अभियुक्त छैला बाबू सरोज पुत्र स्व. सुरेश सरोज निवासी ग्राम बैरेज शृंगवेरपुर, थाना नवाबगंज का रहने वाला है। वह दिल्ली में वरिंदर कंस्ट्रक्शन कंपनी लिमिटेड के परिसर के अंदर नेताजी नगर, थाना सरोजनी नगर में छिपा था।
एसटीएफ इंस्पेक्टर जेपी राय का कहना है कि काफी दिनों से फरार व पुरस्कार घोषित अभियुक्तों के सम्बन्ध में सूचनाएं प्राप्त हो रही थीं। इसी दौरान पता चला है कि इनामी गैंगस्टर दिल्ली में छिपा है। इस जानकारी के बाद उप निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह, मुख्य आरक्षी सुनील कुमार, राजेश कुमार, पंकज सिंह, संतोष कुमार व चालक अखंड प्रताप पांडेय की टीम ने वरिंदर कंस्ट्रक्शन कंपनी लिमिटेड के गेट के आगे रोड पर नेताजी नगर थाना सरोजनी नगर नई दिल्ली से अभियुक्त गैंगस्टर छैला बाबू सरोज को गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त छैला बाबू सरोज ने एसटीएफ को बताया कि उसका एक संगठित गिरोह है, जिसका वह सरगना है। वर्ष 2025 में वह अपने साथियों के साथ मिलकर कई चोरी व लूट की घटनाओं को अंजाम दिया था। इस संबंध में प्रयागराज के विभिन्न थानों पर कई अभियोग पंजीकृत हैं और वह पूर्व में जेल भी जा चुका है।
एसटीएफ के मुताबिक वर्ष 2026 में प्रयागराज के नवाबगंज थाने में छैला बाबू सरोज व उसके साथी के विरूद्ध गैंगेस्टर एक्ट का अभियोग पंजीकृत हुआ था, जिसमें वह वांछित चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए 50 हजार रुपये का पुरस्कार भी पुलिस ने घोषित किया था। एसटीएफ इंस्पेक्टर जेपी राय ने बताया कि इस पर छह मुकदमे दर्ज हैं।
