अजब-गजब! बापूधाम एक्सप्रेस के AC कोच में दरवाजे की जगह बांध दी चादर, Video Viral
बापूधाम एक्सप्रेस के एसी कोच में दरवाजे की जगह चादर का इस्तेमाल कर पार्टीशन किया गया, जिससे भारतीय रेलवे के रखरखाव पर सवाल उठे। ...और पढ़ें
HighLights
बापूधाम एक्सप्रेस के एसी कोच में दरवाजे की जगह चादर।
यात्री ने सोशल मीडिया पर वीडियो साझा कर रोष जताया।
रेल मंत्रालय ने समस्या पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।
जागरण संवाददाता, प्रयागराज। भारतीय रेलवे में आधुनिक सुविधाओं और हाई-स्पीड ट्रेनों के बड़े-बड़े दावों के बीच एक बार फिर बदहाल रखरखाव की तस्वीर सामने आई है। बापूधाम एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 14112) के थ्री-टियर एसी इकोनॉमी (एम वन) कोच के अंदर गेट की जगह चादर बांधकर कोच का पार्टीशन किया गया था।
ट्रेन में यात्रा कर रहे एक यात्री ने ट्रेन की अव्यवस्था और इस जुगाड़ तकनीक को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और रेल मंत्रालय को टैग करते हुए तीखी नाराजगी जाहिर की।
16 सेकेंड के वीडियो में कोच के अंदर पार्टीशन पर दरवाजा होने के बजाय एक बेडशीट (चादर) टांगकर काम चलाया जा रहा दिख रहा है। यात्री ने इस बदहाली का वीडियो पोस्ट करते हुए रेलवे के बुनियादी रखरखाव पर गंभीर सवाल खड़े किए।
तंज कसते हुए यात्री ने लिखा, 'क्या हम इस तरह वर्ल्ड लीडर बनेंगे?' एसी कोच में सुरक्षा और निजता की इस स्थिति को लेकर अन्य यात्रियों ने भी रोष जताया। एक्स पर रेल मंत्रालय ने समस्या हल करने के लिए कहा तो पहले डीआरएम प्रयागराज रजनीश अग्रवाल और फिर डीआरएम वाराणसी आशीष जैन ने इसे ठीक करने के लिए निर्देश दिया।
इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट प्रसारित होने के बाद यात्रियों ने मांग की कि केवल नई ट्रेनों के प्रचार-प्रसार के बजाय नियमित ट्रेनों में यात्रियों की सुरक्षा और मूलभूत सुविधाओं पर ध्यान दिया जाए।
यह भी पढ़ें- प्रयागराज से तिरुनेलवेली के बीच चलेगी नई एक्सप्रेस, 4 फेरों में तय होगा धार्मिक और मेडिकल हब का सफर