Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Indian Railways कर्मियों को सऊदी अरब के जेद्दा में हज सुपरिंटेंडेंट बनने का सुनहरा मौका, 10 अगस्त तक करें आवेदन

    By Digital Desk Edited By: Brijesh Srivastava
    Updated: Fri, 07 Aug 2026 03:16 PM (IST)

    भारतीय रेलवे के कर्मचारियों के लिए सऊदी अरब के जेद्दा में हज सुपरिंटेंडेंट के पदों पर सेवा देने का अवसर है। इच्छुक मुस्लिम पुरुष और महिला कर्मचारी 10 ...और पढ़ें

    भारतीय रेलवे हज सुपरिंटेंडेंट पदों पर कर्मियों की प्रतिनियुक्ति करेगा।

    भारतीय रेलवे हज सुपरिंटेंडेंट पदों पर कर्मियों की प्रतिनियुक्ति करेगा।

    HighLights

    1. भारतीय रेलवे में हज सुपरिंटेंडेंट पदों पर निकली प्रतिनियुक्ति

    2. रेलवे बोर्ड ने सभी जोनल रेलवे व उत्पादन इकाइयों को भेजा निर्देश

    जागरण संवाददाता, प्रयागराज। भारतीय रेलवे के कर्मचारियों के लिए सऊदी अरब के जेद्दा में सेवा देने का अवसर आया है। रेलवे बोर्ड ने सभी जोनल रेलवे और उत्पादन इकाइयों को एक महत्वपूर्ण निर्देश भेजा है। इसके तहत अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय द्वारा हज-2027 के दौरान जेद्दा स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास में हज सुपरिंटेंडेंट के पदों पर अस्थायी प्रतिनियुक्ति के लिए आवेदन मांगे गए हैं।

    मुस्लिम पुरुष-महिला कर्मचारी करें आवेदन

    इस विशेष अवसर के तहत मुस्लिम समुदाय के पात्र पुरुष और महिला सरकारी कर्मचारी आवेदन कर सकते हैं, जिसमें केंद्रीय सरकार के ग्रुप सी के स्थायी कर्मचारियों के लिए 15% पद आरक्षित रखे गए हैं। आईटी, फाइनेंस, पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन, क्राइसिस मैनेजमेंट और इंजीनियरिंग में दक्षता रखने वाले कर्मियों को विशेष वरीयता मिलेगी।

    रेलवे बोर्ड का निर्देश 

    इच्छुक कर्मचारी 10 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, जबकि सक्षम प्राधिकारी द्वारा अग्रेषित हार्ड कापी 15 अगस्त 2026 तक मंत्रालय पहुंचनी अनिवार्य है। रेलवे बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि सभी इकाइयां अपने स्तर पर प्रक्रिया पूरी करें और आवेदन सीधे मंत्रालय को भेजें।

    यह भी पढ़ें- प्रयागराज में 8 अगस्त से कुछ दिनों तक फिर झमाझम बारिश होगी, 4 दिनों बाद आज खिली धूप; उमस भी तेज

    यह भी पढ़ें- गंगा-यमुना ने पकड़ी तेजी, प्रयागराज में वीआइपी घाट की बह गई मिट्टी; तटीय क्षेत्रों में बाढ़ का खतरा बढ़ा

    खबरें और भी