ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज प्रयागराज में स्नातक प्रवेश : बीए एलएलबी, बीए, बीकॉम के कटऑफ जारी
ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज, प्रयागराज ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु कटऑफ जारी कर दिए हैं। प्रवेश ऑनलाइन होंगे। ...और पढ़ें

ईश्वर शरण कॉलेज, प्रयागराज।
HighLights
बीकाम में अनारक्षित वर्ग के लिए 275 या अधिक अंक वाले अभ्यर्थियों को प्रवेश का मौका मिलेगा
इलाहाबाद विश्वविद्यालय के संघटक कॉलेज में सत्र 2026-27 में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया
जागरण संवाददाता, प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के संघटक ईश्वर शरण महाविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश की प्रक्रिया तेज हो गई है। महाविद्यालय ने बीए, बीकाम और बीए एलएलबी में प्रवेश के लिए कटऑफ अंक जारी कर दिए हैं।
प्रवेश ऑनलाइन माध्यम से होगा
प्रवेश ऑनलाइन माध्यम से होगा। बीकाम प्रथम वर्ष में अनारक्षित वर्ग के लिए 275 या इससे अधिक अंक वाले अभ्यर्थियों को प्रवेश का मौका मिलेगा। वहीं एससी और एसटी वर्ग के सभी सीयूईटी पंजीकृत अभ्यर्थी प्रवेश के लिए पात्र होंगे। बीकाम में ओबीसी और ईडब्ल्यूएस के लिए अलग कटऑफ अंक घोषित नहीं किया गया है।
बीए में भी ओबीसी का अलग कटऑफ नहीं
बीए प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए अनारक्षित वर्ग की मेरिट 360 अंक या उससे अधिक रखी गई है। इसके अलावा ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए 180 अंक या उससे अधिक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया जाएगा। बीए में भी ओबीसी वर्ग के लिए अलग कटऑफ अंक नहीं दिया है।
बीए एलएलबी में सबसे ऊंची मेरिट
पांच वर्षीय विधि पाठ्यक्रम बीए एलएलबी में प्रवेश के लिए सबसे ऊंची मेरिट गई है। अनारक्षित वर्ग के लिए 450 अंक या उससे अधिक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी प्रवेश के लिए पात्र होंगे। एससी वर्ग के लिए कटआफ 340 अंक या उससे अधिक रखा गया है, जबकि एसटी वर्ग के सभी सीयूईटी पंजीकृत अभ्यर्थियों को प्रवेश के लिए पात्र माना गया है।
खबरें और भी
बीवोक फूड प्रोसेसिंग में भी प्रवेश शुरू
महाविद्यालय ने बीवोक फूड प्रोसेसिंग पाठ्यक्रम में भी प्रवेश शुरू करने की जानकारी दी है। इसके लिए 12वीं उत्तीर्ण सभी छात्र पात्र हैं।