जौनपुर के आभूषण कारोबारी की सड़क हादसे में मौत, बाइक पर सवार थे प्रयागराज में अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर
जौनपुर के 58 वर्षीय आभूषण कारोबारी प्रेम शंकर वर्मा की प्रयागराज में सड़क हादसे में मौत हो गई। फूलपुर-प्रतापपुर वारी मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से ...और पढ़ें

प्रयागराज के फूलपुर में सड़क हादसे में मृत जौन के सर्राफ प्रेम शंकर वर्मा की फाइल फोटो।
HighLights
दुर्घटना के बाद वाहन लेकर चालक हो गया फरार
गंगापार इलाके में फूलपुर-प्रतापगढ़ वारी मार्ग पर हादसा
जागरण संवाददाता, प्रयागराज। जौनपुर के आभूषण कारोबारी 58 वर्षीय प्रेम शंकर वर्मा निवासी निगोह थाना बरसठी जनपद जौनपुर की प्रयागराज में सड़क हादसे में जान चली गई। हादसा शनिवार भोर में फूलपुर-प्रतापपुर वारी मार्ग पर स्थित बरजी बरा गांव के सामने हुआ। आ
कागजात से हुई पहचान
भूषण कारोबारी बाइक पर सवार थे, अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। वाहन लेकर चालक फरार हो गया, उसकी पुलिस तलाश कर रही है। हादसे की सूचना पाकर फूलपुर पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक के कपड़ों से मिले कागजातों से उनकी पहचान हुई।
शनिवार भोर में हादसा
जौनपुर जनपद के थाना बरसठी क्षेत्र के निगोह बाजार निवासी प्रेम शंकर वर्मा निगोह बाजार में सराफा की दुकान का संचालन करते थे। वह व्यवसाय के सिलसिले में शनिवार को भोर में घर से बाइक से प्रयागराज जा रहे थे। प्रतापपुर-फूलपुर मार्ग पर के बर्जी बरा के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। सराफा व्यवसायी की मौके पर ही मौत हो गई।
छोटा बघाड़ा मुहल्ले में कमरा लिए थे
जानकारी होने पर बिलखते परिवार के लोग पहुंचे। घरवालों ने बताया कि प्रेमशंकर वर्मा का प्रयागराज के छोटा बघाड़ा मुहल्ले में एक कमरा था, जहां वह अपने व्यवसायिक कार्य के लिए सप्ताह में एक बार आते-जाते थे। शनिवार भोर करीब तीन बजे वह अपने घर से बाइक से प्रयागराज के लिए निकले थे। उनके दो पुत्र अनूप वर्मा व तरुण वर्मा तथा दो पुत्रियाें का रो-रोकर हाल बेहाल है।