Magh Mela 2027 : मेला क्षेत्र को शहर से जोड़ने वाले 10 प्रमुख मार्ग जगमगाएंगे, 30 चौराहों का होगा सुंदरीकरण
Magh Mela 2027 नगर निगम माघ मेले के लिए शहर की 10 प्रमुख सड़कों और 30 चौराहों को 60 लाख ...और पढ़ें

Magh Mela 2027 माघ मेला क्षेत्र को शहर से जोड़ने वाले मार्गों पर फसाड लाइट लगाई जाएगी। जागरण आर्काइव
HighLights
मेला क्षेत्र की सड़कों और चौराहों को रोशन करने में 60 लाख रुपये खर्च होंगे
नगर निगम श्रद्धालुओं की राह आसान करेगा और शहर की खूबसूरती निखारेगा
जागरण संवाददाता, प्रयागराज। Magh Mela 2027 माघ मेला में आने वाले श्रद्धालुओं की राह रोशन करने के साथ ही संगम नगरी की खूबसूरती निखारने की तैयारी नगर निगम ने शुरू कर दी है। मेला क्षेत्र को जोड़ने वाली शहर की 10 प्रमुख सड़कों और 30 चौराहों को आकर्षक रोशनी से सजाया जाएगा। इसके लिए नगर निगम ने 60 लाख रुपये की कार्ययोजना तैयार की है। योजना के तहत सड़कों पर स्ट्रीट लाइट दुरुस्त करने के साथ ही विशेष सजावटी प्रकाश व्यवस्था की जाएगी।
प्रमुख मार्गो ंपर फसाड लाइट लगेगी
प्रमुख मार्गों और चौराहों पर फसाड लाइट लगाई जाएगी। इसके अलावा झालरों से भी सजावट होगी, जिससे रात के समय शहर का नजारा आकर्षक दिखाई देगा। मेला अवधि में देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु प्रयागराज पहुंचते हैं। ऐसे में प्रमुख मार्गों पर पर्याप्त रोशनी होने से आवागमन आसान होगा और श्रद्धालुओं को भी सहूलियत मिलेगी।
इन क्षेत्रों की सड़कें रात में जगमगाएंगी
नगर निगम की ओर से फाफामऊ, झूंसी, नैनी, दारागंज, माधवपुर और अलोपीबाग क्षेत्र को जोड़ने वाली सड़कों पर विशेष लाइटिंग कराई जाएगी। इन मार्गों से मेला क्षेत्र तक पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर प्रकाश व्यवस्था मिलेगी। इसके अलावा दारागंज, बैरहना, झूंसी, नैनी फाफामऊ आदि क्षेत्र के चौराहों को भी रोशन किया जाएगा।
संगम नगरी की सुंदरता बढ़ेगी
Magh Mela 2027 नगर निगम के विद्युत एवं यांत्रिक विभाग के मुख्य अभियंता संजय कटियार ने बताया कि माघ मेला को देखते हुए 10 प्रमुख सड़कों और 30 चौराहों के सुंदरीकरण की योजना बनाई गई है। आकर्षक लाइटिंग से श्रद्धालुओं को सुविधा मिलने के साथ संगम नगरी की सुंदरता भी बढ़ेगी।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।