विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Magh Mela 2027 : प्रयागराज में माघ मेले की तैयारी तेज, मेला क्षेत्र को जोड़ने वाले मार्ग के नालों पर पुलिया बनाने का काम शुरू

By Birendra Dwivedi Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Sun, 08 Nov 2026 12:51 PM (GMT+05:30)

माघ मेला 2027 की तैयारियों के तहत प्रयागराज में लोक निर्माण विभाग प्रमुख मार्गों पर 8 पीपा की पुलिया बना ...और पढ़ें

Magh Mela 2027 अगले वर्ष जनवरी में आयोजित होने वाले एक माह के माघ मेला को लेकर तैयारी शुरू हो गई है।

Magh Mela 2027 अगले वर्ष जनवरी में आयोजित होने वाले एक माह के माघ मेला को लेकर तैयारी शुरू हो गई है।

HighLights

  1. प्रमुख मार्गों पर स्थित 8 नालों पर पीपा की पुलिया लोक निर्माण विभाग बनाएगा

  2. मनसैता नाला पर झूंसी की ओर पुलिया का निर्माण तेजी से कराया जा रहा है

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। Magh Mela 2027 माघ मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए के कार्य शुरू यहो गए हैं। आवागमन को सुगम बनाने के लिए लोक निर्माण विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मेला क्षेत्र को जोड़ने वाले विभिन्न मार्गों पर नालों के ऊपर आठ पुलिया का निर्माण किया जाएगा। मनसैता नाला पर झूंसी की ओर पुलिया का निर्माण तेजी से कराया जा रहा है।

इन मार्गों पर बनेगी पुलिया

माघ मेला के दौरान श्रद्धालुओं और कल्पवासियों को आवागमन में परेशानी न हो, इसके लिए प्रमुख मार्गों पर स्थित नालों के ऊपर पीपा की पुलिया बनाई जा रही हैं। इनमें अक्षयवट मार्ग, महावीर मार्ग, जगदीश रैंप, त्रिवेदी मार्ग, काली मार्ग, मोरी मार्ग, गंगोली शिवाला और ओल्ड जीटी रोड पर पुलिया का निर्माण किया जाता है।

मेला क्षेत्र में यातायात व्यवस्था बेहतर होगी

Magh Mela 2027 पुलिया बनने से मेला क्षेत्र में यातायात व्यवस्था बेहतर होगी और श्रद्धालुओं को आने-जाने में सहूलियत मिलेगी। लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड-चार के अधिशासी अभियंता सुरेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिया निर्माण का काम शुरू करा दिया गया है। इनके तैयार होने से आगे के निर्माण कार्यों में तेजी आएगी। पुलिया बनाने के साथ ही गंगा यमुना पर पीपा पुलों का भी निर्माण तेजी से कराया जाएगा।

यह भी पढ़ें- Magh Mela 2027 : मेला क्षेत्र को शहर से जोड़ने वाले 10 प्रमुख मार्ग जगमगाएंगे, 30 चौराहों का होगा सुंदरीकरण

यह भी पढ़ें- Magh Mela 2027 में नए सिक्स लेन पुल से सीधे शहर रोडवेज बस एंट्री, प्रयागराज में श्रद्धालुओं को जाम से मिलेगी राहत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।