विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 17, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MahaKumbh Weather Update: मौनी अमावस्या पर कैसा रहेगा मौसम? 15 दिनों तक बड़े बदलाव की संभावना नहीं

Published: Fri, 17 Jan 2025 09:33 PM (GMT+05:30)

महाकुंभ में 29 जनवरी को मौनी अमावस्या महास्नान के दौरान मौसम श्रद्धालुओं का साथ देगा। अधिकतम तापमान 25 डिग्री और ...और पढ़ें

मौनी अमावस्या पर कैसा रहेगा मौसम ?
मौनी अमावस्या पर कैसा रहेगा मौसम ?

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। महाकुंभ में 29 जनवरी को मौनी अमावस्या महास्नान के दौरान मौसम श्रद्धालुओं का साथ देगा। अध्यात्म और संस्कृति के इस महापर्व का वातावरण सूर्य की आभा से प्रफुल्लित रहेगा। हालांकि, रात में ठंड का प्रभाव बना रहेगा।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 15 दिनों तक मौसम में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है। अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 10 से 13 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

शनिवार और रविवार को हल्के कोहरे की संभावना है, लेकिन दिन में धूप से श्रद्धालुओं को राहत मिलेगी। अगले सात दिनों तक बारिश की कोई संभावना नहीं है, जिससे महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं को यात्रा में किसी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

तापमान में आठ डिग्री की वृद्धि

पिछले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में आठ डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई है। बुधवार को जहां तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस था, वहीं शुक्रवार को यह 22.6 डिग्री तक पहुंच गया। न्यूनतम तापमान हालांकि अभी भी 11 डिग्री सेल्सियस से नीचे है।

शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री था और शनिवार को इसके 12 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। मौसम खुलने और धूप निकलने से महाकुंभ क्षेत्र में गंगा स्नान के लिए श्रद्धालुओं की संख्या में वृद्धि हो रही है। श्रद्धालु सुबह-सुबह संगम में डुबकी लगाकर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं।

सूर्यदेव की कृपा

श्रद्धालुओं की चहल-पहल और संगम तट पर उमड़ती भीड़ महाकुंभ की भव्यता को दर्शा रही है। प्रशासन और स्वयंसेवक मिलकर व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में जुटे हैं। स्पष्ट है कि महाकुंभ में मौनी अमावस्या महास्नान के दौरान श्रद्धालुओं को प्रकृति का साथ मिलेगा। सूर्यदेव की कृपा और प्रशासन की तैयारियां इस पर्व को और अधिक भव्य बनाएंगी।

ये भी पढ़ें -

Danda Baba: हरियाणा से 800KM पैदल चलकर महाकुंभ पहुंचे डंडा बाबा, बोले- असहनीय दर्द होता था...

Chabi Baba की कमर पर छह सालों से बंधा है ताला, जटा-जूट बाबा की जटाओं से झुक जाती है गर्दन- ऐसे करते हैं देखभाल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।